फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   nawazuddin siddiqui‬ film manto first look poster is released in cannes film festival

कांस में रिलीज हुआ नवाज की 'मंटो' का फर्स्ट लुक

Tue, 23 May 2017 05:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Tue, 23 May 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
nawazuddin siddiqui‬ film manto first look poster is released in cannes film festival
'मंटो
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'मंटो' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म की डायरेक्टर नंदिता दास ने इसे कांस फिल्म फेस्टिवल में रिलीज किया। 'मंटो' सआदत हसन मंटो के जीवन पर आधारित फिल्म है।
विज्ञापन


इसमें नावाजुद्दीन मंटो के रोल में नजर आएंगे। इससे पहले नंदिता दास 'मंटो' के कई लुक्स को फेसबुक पर शेयर कर चुकी हैं। फिल्म के मेकर्स ने इसका पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'अगर आप ये कहानियां सहन नहीं कर सकते तो ये इसलिए है क्योंकि हम असहनीय वक्त में रहते हैं।' इसका पोस्टर काफी दमदार है। पोस्टर में नवाज सीरियस लुक देते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत के दौरान नंदिता ने बताया, 'जब मैं कॉलेज में थी तो सआदत हसन मंटो की कहानियां पढ़ा करती थी। मैं हैरान रहती थी कि कैसे कोई शख्स इतनी ईमानदारी के साथ समाज की हकीकत दिखा सकता है। मंटो सच कहने का साहस रखते थे और ये उनकी खासयित थी। उन्होंने बोलने की आजादी पर बात की है और महिलाओं से जुड़े मुद्दे उठाए हैं। वे सच्चे फेमिनिस्ट थे। उन्होंने जो भी लिखा, आज के समय में भी बहुत उपयोगी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन





नंदिता ने बताया कि फिलहाल फिल्म की शूटिंग मुंबई में चल रही है। इस पर नवाज ने कहा, 'मुझे लगता है कि ये फिल्म लोगों को सच बोलने के लिए प्रेरित करेगी।' फिल्म में रसिका दुग्गल मंटो की पत्नी का किरदार निभाते नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed