{"_id":"61ebb78885c4a11cee45212a","slug":"navya-poses-in-saree-flaunts-grey-hair-in-new-pics-fan-wants-to-send-rishta","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: नव्या नवेली नंदा ने साड़ी में शेयर कीं तस्वीरें, यूजर्स बोले- आप हमेशा सुंदर लगती हैं...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: नव्या नवेली नंदा ने साड़ी में शेयर कीं तस्वीरें, यूजर्स बोले- आप हमेशा सुंदर लगती हैं...
Sat, 22 Jan 2022 01:24 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:24 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर साड़ी में खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी इन तस्वीरों को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। यहां तक की यूजर्स साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही नव्या नवेली नंदा से पूछ रहे हैं कि क्या वह उनके लिए अपना रिश्ता भेज सकते हैं।
विज्ञापन
नव्या नवेली नंदा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर साड़ी में खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी इन तस्वीरों को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। यहां तक की यूजर्स साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही नव्या नवेली नंदा से पूछ रहे हैं कि क्या वह उनके लिए अपना रिश्ता भेज सकते हैं।
विज्ञापन
दरअसल, नव्या नवेदी नंदा ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें वह साड़ी और आभूषण पहने हुए दिख रही हैं। उन्होंने पीच कलर की साड़ी पहनी हुई थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नंदा नवेली नंदा ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे सफेद बाल।" उनकी इन तस्वीरों पर कई लोगों ने लाइक किया है, जिनमें फिल्म निर्माता जोया अख्तर भी शामिल हैं। जोया ने नव्या की तस्वीरों पर दिल वाली इमोजी बनाई। वहीं, अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी नव्या नवेली की इन तस्वीरों पर टिप्पणी की और इमोजी के जरिए अपनी भावना व्यक्त की।
विज्ञापन
एक यूजर ने इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए उनसे पूछा है कि ठीक है, पर मैं रिश्ता कहां भेज सकता हूं? वहीं, एक अन्य यूजर ने साड़ी में नव्या नवेली नंद को दुनिया की सबसे सुंदर और ग्लैमर्स बताया। ज्यादातर यूजर्स ने इन तस्वीरों पर दिल वाली इमोजी बनाई। एक यूजर ने उनके लिए लिखा कि आप हमेशा की तरह सुंदर लग रही हैं। नव्या श्वेता बच्चन नंदा की बेटी और अमिताभ और जया बच्चन की नातिन हैं। उनकी इस तस्वीर पर सिकंदर खेर ने भी दिल वाली इमोजी बनाई है। नव्या नवेली नंदा की इन तस्वीरों को अब तक 39 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। अमिताभ बच्चन ने भी नातिन की तस्वीर को लाइक किया है।
विज्ञापन