फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   National Award Winner director screenwriter Shyam Benegal both Kidneys Fail Undergoing Dialysis at Home

Shyam Benegal Health: श्याम बेनेगल की दोनों किडनी फेल? घर पर चल रहा इलाज

Sat, 11 Mar 2023 12:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 11 Mar 2023 12:10 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मशहूर फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल की दोनों किडनी खराब हो गई हैं।

विज्ञापन
National Award Winner director screenwriter Shyam Benegal both Kidneys Fail Undergoing Dialysis at Home
Shyam Benegal - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मशहूर फिल्म निर्देशक और स्क्रीनराइट श्याम बेनेगल को लेकर एक चिंताजनक खबर आ रही है। उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक फिलहाल निर्देशक घर पर डायलिसिस से गुजर रहे हैं। सामने आई खबरों के मुताबिक दो दिन पहले ही मेडिकल जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। 

विज्ञापन


मिल चुके हैं कई सम्मान
बता दें कि 88 वर्षीय श्याम बेनेगिल इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित फिल्म निर्देशक हैं। अपने काम के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड्स, दादा साहब फाल्के सम्मान, पद्मश्री और पद्मभूषण समेत कई बड़े अवॉर्ड्स से नवाजा जा चुका है। पिछले काफी वक्त से श्याम बेनेगल की तबीयत खराब चल रही थी। अब जांच में उनकी दोनों किडनी खराब पाई गई हैं।
विज्ञापन

Rani Mukerji: करण ने ‘बहन’ के भाभी बनने की सुनाई दास्तां, रानी बोलीं, वाईआरएफ के बाहर भी करूंगी फिल्में
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद बताया सेहत का हाल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्याम बेनेगल ने खुद अपनी तबीयत का हाल बताते हुए कहा है कि वह स्वस्थ नहीं हैं और फिलहाल इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स ने आराम करने की सलाह दी है। हालांकि, निर्देशक ने यह नहीं बताया है कि उन्हें किडनी संबंधी समस्या है।
Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट की इस आदत से परेशान हैं रणबीर कपूर, बोले- बाथरूम से आते ही रूम में...

इस प्रोजेक्ट पर कर रहे काम
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक श्याम बेनेगल 2-3 दिनों से दफ्तर नहीं जा रहे थे। बता दें कि निर्देशक लगातार अपने प्रोजेक्ट्स प्लान कर रहे थे। उनकी बांग्लादेश सरकार के साथ 'मुजीबः द मेकिंग ऑफ ए नेशन' नाम की फिल्म बनकर तैयार है। यह फिल्म बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति मुजीबुर्रहमान की जिंदगी पर आधारित है। हालांकि, विवादों के चलते उसकी रिलीज लगातार टल रही है।
Saba Azad Troll: ऋतिक की गर्लफ्रेंड पर यूजर्स ने किए बेहूदे कमेंट्स, बताया सस्ती कंगना, सबा को जमकर किया ट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed