फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Naseeruddin Shah wife Ratna Pathak Shah talks about she is Scared of Stone Pelting at her Home

Ratna Pathak: नसीरुद्दीन शाह के बयानों से दहशत में रत्ना पाठक, बोलीं- डर लगता है कोई घर पर पत्थर न फेंक दे

Tue, 03 Jan 2023 07:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 03 Jan 2023 07:00 PM IST
सार

रत्ना पाठक शाह विरल शाह की फिल्म 'कच्छ एक्सप्रेस' के साथ गुजराती सिनेमा में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। वहीं, नसीरुद्दीन शाह की बात करें तो अभिनेता जल्द ही फिल्म 'कुत्ते' में दिखेंगे। 

विज्ञापन
Naseeruddin Shah wife Ratna Pathak Shah talks about she is Scared of Stone Pelting at her Home
रत्ना पाठक, नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। कई बार उनकी कही बातों पर जमकर विवाद भी हो जाता है। यही नहीं, इसके चलते कई बार अभिनेता का परिवार भी प्रभावित होता है। हाल ही में नसीरुद्दीन शाह की पत्नी रत्ना पाठक ने अपने पति के बयानों पर अपनी राय रखी है। एक इंटरव्यू के दौरान रत्ना ने बताया कि नसीर को उन्होंने कई बार समझाया है कि सार्वजनिक रूप से अपने विचार न व्यक्त किया करें। 

विज्ञापन

10 Star Kids Debut 2023: राजश्री और धर्मा लांच करने जा रहे ये सात नए सितारे, तीन और की किस्मत भी दांव पर

विज्ञापन

Naseeruddin Shah wife Ratna Pathak Shah talks about she is Scared of Stone Pelting at her Home
रत्ना पाठक - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, "आज के जमाने में कोई आ कर खड़ा हो जाएगा घर पर हमारे, पत्थर डालने।" रत्ना ने कहा, ''वैसे भी काम मिलना कितना मुश्किल हो गया है, आजकल काम न मिलने के कितने कारण हैं। इसलिए, यदि संभव हो तो व्यक्ति को समझदार होना चाहिए लेकिन डरना नहीं चाहिए।” उन्होंने कहा, "डर लगता है, लेकिन क्या करें, अगर दुनिया में जो गलत हो रहा है उसे कोई पॉइंट आउट नहीं करेगा, तो वो सुधरेगा कैसे।" दुनिया की चीजें कैसे बेहतर होंगी?" अभिनेत्री ने कहा, "हम मूर्ख नहीं हैं, अभी तक तो नैया डूबी नहीं है, आगे देखेंगे क्या होगा।"
Anusha Dandekar: समंदर की तेज लहरों में सर्फिंग करते हुए गिरने से बचीं अनुषा दांडेकर, यूजर्स ने किया ट्रोल

Naseeruddin Shah wife Ratna Pathak Shah talks about she is Scared of Stone Pelting at her Home
रत्ना पाठक, नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि रत्ना पाठक शाह विरल शाह की फिल्म कच्छ एक्सप्रेस के साथ गुजराती सिनेमा में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। वहीं, नसीरुद्दीन शाह की बात करें तो अभिनेता जल्द ही फिल्म 'कुत्ते' में दिखेंगे। फिल्म में अर्जुन कपूर, तब्बू, कोंकणा सेन शर्मा, राधिका मदान, कुमुद मिश्रा और शार्दुल भारद्वाज मुख्य भूमिकाओं में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
Bollywood: इन अभिनेत्रियों ने छोटे पर्दे से शुरू किया था अपना करियर, अब इंडस्ट्री पर करती हैं राज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed