Anusha Dandekar: समंदर की तेज लहरों में सर्फिंग करते हुए गिरने से बचीं अनुषा दांडेकर, यूजर्स ने किया ट्रोल
बॉलीवुड स्टार और वीजे अनुषा दांडेकर 40 की उम्र में भी जबरदस्त फिटनेस और फुर्ती रखती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने वीडियो और तस्वीरें आदि साझा करती रहती हैं। अब उनका एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह समंदर की तेज लहरों में सर्फिंग में हाथ आजमाती नजर आ रही हैं। हालांकि वह इस दौरान गिर भी जाती हैं।
सर्फिंग करते हुए बिगड़ा अनुषा दांडेकर का बैलेंस
पैपराजी पेज वायरल भयानी से एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें अनुषा दांडेकर को सर्फिंग करते देखा जा सकता है, लेकिन इसी बीच उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह गिर पड़ती हैं या कहें कि गिरने से पहले ही खुद को बड़ी फुर्ती से बचाते हुए सर्फिंग बोर्ड पर से छलांग लगा देती हैं। हालांकि उनका ये वीडियो देखने के बाद यूजर्स अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। कुछ यूजर्स उनकी उम्र को लेकर भी ट्रोलिंग करते दिखे।
Lakadbaggha trailer: एनिमल लवर पर आधारित लकड़बग्घा का ट्रेलर आउट, अर्जुन कपूर स्टारर कुत्ते से होगी भिड़ंत
यूजर्स ने उम्र को लेकर किया ट्रोल
अनुषा दांडेकर का ये वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "आंटी को बोलो बुढ़ाने में यह सब ना करें, हड्डियां टूट गईं तो बुढ़ापे में जुड़ नहीं पाएंगी।" दूसरे यूजर ने लिखा, "आंटी इस उम्र में लेने के देने पड़ जाएंगे।" बाकी यूजर्स भी इसी तरह से अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। कुछ यूजर्स करण कुंद्रा का नाम लेकर भी चिढ़ाते नजर आए।