फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Naseeruddin Shah speaks about collaborating with Imtiaz Ali at the trailer launch of Main Vaapas Aaunga

'मैं वापस आऊंगा' के ट्रेलर लॉन्च पर नसीरुद्दीन शाह ने फिल्म को लेकर कही यह बात, बोले- 'एक्टर की कामयाबी का...'

Tue, 19 May 2026 10:05 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 19 May 2026 10:05 PM IST
सार

Naseeruddin Shah On Main Vaapas Aaunga Trailer Launch: 'मैं वापस आऊंगा' फिल्म 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसकी रिलीज से पहले फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर इम्तियाज अली की इस फिल्म को लेकर नसीरुद्दीन शाह ने अपने किरदार और फिल्म को लेकर अपनी राय पेश की है।

विज्ञापन
Naseeruddin Shah speaks about collaborating with Imtiaz Ali at the trailer launch of Main Vaapas Aaunga
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने अपनी आने वाली फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक बेहद खूबसूरत और दिल छू लेने वाली बात कही। इस दौरान उन्होंने बताया कि किसी भी अभिनेता की फिल्म की सफलता का असली श्रेय किसे जाता है।
विज्ञापन

नसीरुद्दीन शाह का हाजिर जवाब
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान नसीरुद्दीन शाह और इस फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली ने मुंबई में मीडिया से बातचीत की। जब नसीरुद्दीन शाह से पूछा गया कि उन्हें इस फिल्म में काम करके कैसा लगा और उनका किरदार कैसा है, तो इस पर नसीरुद्दीन ने हंसते हुए पत्रकार से कहा, 'आप देख लीजिए फिल्म तो पता चल ही जाएगा।' नसीरुद्दीन की इस बात पर वहां पर मौजूद सभी हंसने लगे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


विज्ञापन
विज्ञापन

नसीरुद्दीन शाह की राय
नसीरुद्दीन शाह ने इस फिल्म को लेकर कहा, 'मेरा मनना है कि किसी एक्टर की कामयाबी का पूरा श्रेय लेखक और निर्देशक के ऊपर निर्भर करता है। अगर लिखाई सही न हो तो दुनिया का सबसे बेहतरीन एक्टर भी कुछ नहीं कर सकता।' आगे नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि इम्तियाज के साथ काम करके उन्हें काफी अच्छा लगा। 

विज्ञापन

'मैंने कई फिल्मों में बहुत खराब अभिनय किया है'
जब नसीरुद्दीन शाह से उनके अभिनय के अनुभव के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, 'मैंने कई फिल्मों में बहुत ही खराब एक्टिंग की है। इतनी खराब कि मेरा बेटा रात को 3 बजे यूट्यूब पर उन्हें देखता है और मुझे जगाकर कहता है- 'पापा, आपकी कोई फिल्म चल रही है।' ऐसे समय में मेरा मन सिर्फ सोने का करता है।'

निर्देशक इम्तियाज अली की तारीफ
नसीरुद्दीन शाह ने फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इम्तियाज ने बहुत ही शानदार स्क्रिप्ट, खूबसूरत डायलॉग और असरदार सीन लिखे हैं। उन्होंने आगे कहा, 'इम्तियाज अली उन गिने-चुने निर्देशकों में से हैं, जो अभिनेताओं से बेहतरीन काम निकलवाने के लिए बार-बार रीटेक लेते हैं और बहुत प्यार से काम करते हैं।'

यह भी पढ़ें: Karuppu Collection: 100 करोड़ी क्लब के करीब 'करुप्पु'? जानें 5वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कब रिलीज होगी 'मैं वापस आऊंगा'
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित है। यह फिल्म भारत के विभाजन के समय की एक भावुक कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह के साथ दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ और वेदांग रैना मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के ट्रेलर को लोगों से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 'मैं वापस आऊंगा' फिल्म 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें: Cannes: कान से सामने आया अदिति राव हैदरी का एक और स्टनिंग लुक, फ्रेंच रिवेरा के पास पोज देती नजर आईं एक्ट्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed