फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Naseeruddin Shah son Vivan shah and karishma sharma end their relationship after 2 years of dating

Vivan-Karishma: दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद विवान-करिश्मा की राहें हुईं अलग, एक्ट्रेस ने बताई वजह

Sun, 10 Sep 2023 07:41 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 10 Sep 2023 07:41 PM IST
सार

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान शाह और एक्ट्रेस करिश्मा शर्मा का ब्रेअकप हो गया है।

विज्ञापन
Naseeruddin Shah son Vivan shah and karishma sharma end their relationship after 2 years of dating
करिश्मा शर्मा-विवान शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज बॉलीवुड स्टार्स नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक शाह के बेटे विवान शाह अपनी जनरेशन के सबसे होनहार अभिनेताओं में से एक हैं। अभिनेता विवान शाह पिछले दो सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, 2 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों अलग हो गए हैं।

विज्ञापन

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान करिश्मा शर्मा ने विवान शाह के साथ अपने ब्रेकअप की अफवाहों के बारे में बात की। अभिनेत्री ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि वे अलग हो गए हैं, क्योंकि वे दोनों लाइफ में अलग-अलग चीजें चाहते हैं। उन्होंने कहा कि विवान हमेशा उनके लिए एक परिवार की तरह रहेंगे, लेकिन फिलहाल वे दोनों अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Naseeruddin Shah son Vivan shah and karishma sharma end their relationship after 2 years of dating
करिश्मा शर्मा-विवान शाह - फोटो : सोशल मीडिया

अपने ब्रेकअप के बारे में करिश्मा कहती हैं, "हां, हमने अलग होने का फैसला किया, क्योंकि हम अपने जीवन के दो अलग-अलग फेज में थे। हम दोनों अपने करियर पर अधिक फोकस करना चाहते हैं। विवान हमेशा मेरे लिए परिवार की तरह रहेंगे। कभी-कभी चीजें दो व्यक्तियों के बीच काम नहीं करती हैं।"

विज्ञापन

आगे इसी बातचीत में करिश्मा ने कहा कि वह अपने रिलेशनशिप की वजह से करियर में पिछड़ रही हैं। इस बारे में उन्होंने कहा, "मुझे रिश्तों से ब्रेक लेने और अपने करियर पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। मैंने हमेशा प्यार को फॉलो किया है, लेकिन मेरे लिए अब अपने करियर के प्रति अधिक एग्रेसिव होना जरूरी है। मैं अकेलेपन के इस फेज का आनंद ले रही हूं, अपने बारे में और अधिक सीख रही हूं और खुद पर अधिक ध्यान दे रही हूं।"

यह भी पढ़ें: नसीरुद्दीन शाह ने की गदर 2 की आलोचना, फिल्म को लेकर कह दी यह बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed