फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Naseeruddin Shah made a big statement on Nupur Sharma controversial remark, said late action in this matter

Naseeruddin Shah: नुपुर शर्मा के विवादित टिप्पणी पर नसीरुद्दीन शाह ने दिया बड़ा बयान, कहा- देर से हुई कार्रवाई

Wed, 08 Jun 2022 11:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 08 Jun 2022 11:54 PM IST
सार

पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा नेताओं की टिप्पणी पर शुरू हुए विवाद पर बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह की प्रतिक्रिया सामने आई है। एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने खुलकर इस विवाद पर बातचीत की है।

विज्ञापन
Naseeruddin Shah made a big statement on Nupur Sharma controversial remark, said late action in this matter
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा नेताओं की टिप्पणी पर विवाद कम होता नहीं दिख रहा है। इस टिप्पणी की अब तक कई खाड़ी देश निंदा कर चुके हैं। देश के कई विपक्षी नेता इस मामले को लेकर भाजपा पर हमलावर नजर आ रहे हैं। इस बीच अब बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि इस मामले में देर से कार्रवाई की गई। विवादित टिप्पणी की निंदा करने में पार्टी को एक हफ्ते का समय लग गया।

विज्ञापन

मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए एक्टर ने कहा कि वह (नुपुर शर्मा) फ्रिंज एलिमेंट नहीं बल्कि भाजपा की प्रवक्ता थीं। एक्टर ने कहा कि इस तरह के बयान पाकिस्तान, बांग्लादेश में दिए जाते हैं। उन्होंने आगे कहा, 'नुपुर शर्मा ने कहा कि हिंदू देवी देवताओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की वजह से वह यह बात कह गईं, मुझे कोई ऐसा वीडियो या रिकॉर्डिंग दिखा दें जिसमें इस तरह की बात कही गई हो।' उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अगर समाज में फैल रही नफरत को रोकना चाहते हैं तो उन्हें आगे आना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत के दौरान उन्होंने इस पूरे विवाद के लिए न्यूज चैनल और सोशल मीडिया को जिम्मेदार माना। बता दें कि इस टिप्पणी के बाद भाजपा ने रविवार को अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा को निलंबित कर दिया था। वहीं, मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को पार्टी ने निष्कासित कर दिया था। टिप्पणी पर मुस्लिम समूहों के विरोध के बीच, पार्टी ने बयान जारी कर कहा था कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धार्मिक व्यक्तित्व के अपमान की कड़ी निंदा करती है। गौरतलब है कि एक समाचार चैनल में चल रही डिबेट के दौरान नुपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी जिसके बाद देखते ही देखने मामले ने तूल पकड़ लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed