{"_id":"3cbe712aa1bcd9f19d6e81f31226a7ee","slug":"nargis-fakhri-to-play-sangeeta-bijlani-in-azharuddin-biopic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्गिस फाखरी बनेंगी संगीता बिजलानी!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नर्गिस फाखरी बनेंगी संगीता बिजलानी!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 12 May 2015 04:07 PM IST
विज्ञापन
जल्दी ही नर्गिस फाखरी मॅाडल और एक्ट्रैस संगीता बिजलानी का किरदार पर्दे पर निभाती नजर आ सकती है। एकता कपूर की कंपनी पूर्व भारतीय कप्तान अजहरूद्दीन की जिंदगी पर एक फिल्म बनाने जा रही है।
विज्ञापन
जिसमें इमरान हाशमी पूर्व भारतीय क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगे। अजहरूद्दीन की पहली बावी नौरीन के रोल के लिए प्राची देसाई को फाइनल किया गया है। चर्चा है कि संगीता के रोल को लेकर निर्माता और नर्गिस के बीच सभी बातचीत हो चुकी है।
विज्ञापन
संगीता की ही तरह नर्गिस ने भी मॅाडलिंग से ही अपने कैरियर की शुरूआत की थी। इसलिए फिल्म निर्माताओं को उम्मीद है कि नर्गिस संगीता के किरदार में जान फूंक सकती हैं। हालांकि नर्गिस अभी अपनी हॅालीवुड फिल्म 'स्पे' के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
अजहरूद्दीन के जीवन पर फिल्म की घोषणा के साथ ही उनकी दूसरी पत्नी के किरदार को लेकर अटकलों का दौर जारी हैं। शुरू में करीना कपूर के नाम की चर्चा थी फिर जैकलीन फर्नांडिस और कीर्ति सेनन का नाम संगीता बिजलानी के किरदार के लिए सुर्खियों में रहा। एकता कपूर चाहती थी कि 49 साल की संगीता बिजलानी खुद ही अपनी किरदार निभाएं। फिलहाल नर्गिस ही निर्माता की पहली पसन्द हैं।