फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nana Patekar lends voice to Sunny Deol Ameesha Patel starrer Gadar 2 Know Details

Gadar 2: सनी देओल-अमीषा पटेल की 'गदर 2' में हुई नाना पाटेकर की एंट्री, यह काम करते आएंगे नजर

Mon, 03 Jul 2023 11:13 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 03 Jul 2023 11:13 AM IST
विज्ञापन
Nana Patekar lends voice to Sunny Deol Ameesha Patel starrer Gadar 2 Know Details
नाना पाटेकर-अमीषा-सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत फिल्म 'गदर 2' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म अगस्त में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसकी रिलीज से पहले दर्शकों के लिए एक रोचक जानकारी सामने आई है। इस फिल्म में नाना पाटेकर की भी एंट्री हो गई है। फैंस के लिए यह जानकारी किसी खुशखबरी से कम नहीं होगी। हालांकि, इसके साथ ही यह उत्सुकता भी जाग रही होगी कि आखिर नाना पाटेकर किस भूमिका में नजर आएंगे! तो चलिए हम बताते हैं...

विज्ञापन


आवाज से कराएंगे उपस्थिति दर्ज
नाना पाटेकर इस फिल्म में अभिनय करते नजर नहीं आएंगे। जी हां, एक्टर किसी किरदार में नहीं दिखेंगे, बल्कि अपनी आवाज के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। वह  इस फिल्म में वॉइस ओवर देते नजर आएंगे। सामने आई जानकारी के मुताबिक, 'नाना पाटेकर ने 'गदर 2' के लिए वॉइस ओवर किया है। उन्होंने 'गदर 2' के लिए अपनी आवाज दी है। नाना का वॉइस ओवर फिल्म की शुरुआत में ही दर्शकों को 'गदर 2' से रूबरू कराएगा।
विज्ञापन

Saroj Khan: आठ महीने की बच्ची को दफनाकर काम पर लौटी थीं सरोज खान, इस गाने ने दिलाई एतिहासिक पहचान
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिन रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि साल 2001 में आई फिल्म 'गदर' में ओम पुरी ने अपनी आवाज दी थी। अब वह इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी जगह इस बार यह जिम्मेदारी नाना पाटेकर निभाते नजर आएंगे और अपनी दमदार आवाज से फिल्म को पावरफुल बनाएंगे। बता दें कि 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
Jawan Teaser Exclusive: पहली बार पर्दे पर गंजे दिखेंगे शाहरुख खान, ‘जवान’ के टीजर का फ्रेम दर फ्रेम खुलासा

इस फिल्म से होगा क्लैश
'गदर 2' अपनी रिलीज से पहले ही लगातार चर्चा में है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की भिड़ंत अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' से होगी। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, लव सिन्हा और गौरव चोपड़ा जैसे सितारे भी नजर आएंगे। 
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: इस दिन रिलीज होगा रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ट्रेलर, आलिया ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed