'मेरे आइटम नंबर से मेरे बेटे को कोई फर्क नहीं पड़ता'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैं अपने डांस का आनंद उठा रही हूं और मेरा बेटा मेरे काम से बिल्कुल प्रभावित नहीं हो रहा है। ये कहना है बॉलीवुड में आइटम नंबर की नई धारा शुरू करने वाली अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान का।
आइएएनएस को दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनका बेटा अरहान बेहद युवा है, लेकिन उसे मलाइका के डांस से कोई फर्क नहीं पड़ता। बल्कि जब कभी उसे मलाइका का डांस अच्छा लगता है तो खुद उनके पास आकर उनकी तारीफ करता है।
आइटम नंबर के बारे में क्या सोचती हैं मलाइका अरोड़ा
मलाइका के मुताबिक वह निजी तौर पर मानती हैं कि आइटम सांग फिल्मों का एक अहम हिस्सा हैं। वो हमेशा आइटम डांस का हिस्सा बनता चाहती हूं। बस मायने ये रखता है कि उसे फिल्माया कैसे जाता है और उसका प्रचार किस तरह से किया जाता है।
वह बताती हैं कि आइटम नंबर जो शब्द है हो सकता है कि तमाशा और अपमाजनक लगता हो। पर असल में इसे विशेष गाने के तौर पर देखा जाना चाहिए। वह खुद भी आइटम शब्द को पंसद नहीं करतीं।
वह हाल ही में इंडियाज गॉट टैंलेंट 6 में दिखेंगी। वह बताती हैं कि वहां का महौल बेहद अलग, अलग विचारधारा के लोग हैं। हालांकि अतंतः वहां भी काफी मजा आता है। (सौजन्य सेः बिजनेस ऑफ सिनेमा डॉट कॉम)