{"_id":"5dbd533f8ebc3e014a68b4f7","slug":"musician-shubhendra-rao-accuses-airline-of-breaking-his-sitar-shared-post-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशहूर सितार वादक शुभेन्द्र राव का आरोप, एयरलाइन कंपनी की लापरवाही से टूटा सितार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मशहूर सितार वादक शुभेन्द्र राव का आरोप, एयरलाइन कंपनी की लापरवाही से टूटा सितार
Sat, 02 Nov 2019 03:37 PM IST
शिप्रा सक्सेना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 02 Nov 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
Musician Shubhendra Rao
- फोटो : facebook
मशहूर सितार वादक शुभेन्द्र राव का फेसबुक पोस्ट इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस पोस्ट में शुभेन्द्र राव ने एयरलाइन कंपनी पर उनका सितार तोड़ने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही टूटे हुए सितार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में टूटा हुआ सितार साफ नजर आ रहा है। राव ने पोस्ट में कहा कि एयरलाइन कर्मचारियों ने गलत तरह से सितार रखा जिसकी वजह से वह टूट गया। कर्मचारियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी संगीत से जुड़े वाद्य को किस तरह से संभाला जाए।
विज्ञापन
शुभेन्द्र राव ने फेसबुक पोस्ट में लिखा- 'फिर से मेरा सितार टूट गया। इस बार एयर इंडिया से। मैं बस अभी न्यूयॉर्क पहुंचा हूं वेदिक हैरिटेज आईएनसी में परफॉर्म करने और इस तरह से मेरा सितार यहां पहुंचा। कोई इतना निर्दयी और असंवेदनशील कैसे हो सकता है? निश्चिच रूप से यह खुला होगा, वरना इस तरह से इसके टूटने का सवाल ही नहीं उठता। मुझे पता है कि बहुत से लोग समर्थन में सामने आएंगे और कई बातों का सुझाव देंगे, लेकिन सच्चाई यह है कि एयरलाइंस और उनके कर्मचारियों को इसके प्रति संवेदनशील होने की आवश्यकता है। उन्हें समझना होगा कि किस तरह से संगीत वाद्ययंत्र को संभालें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरलाइन कर्मचारियों द्वारा वाद्य टूटने की घटना से शुभेन्द्र राव बहुत दुखी हैं। शुभेन्द्र राव के साथ इस तरह का यह हादसा पहली बार नहीं हुआ है। बीते साल नवंबर में भी उन्हें इसी तरह की परेशानी उठानी पड़ी थी। उस वक्त शुभेन्द्र दिल्ली से सिडनी कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने जा रहे थे। इस यात्रा के दौरान भी उनका सितार किसी और एयरलाइन कंपनी के द्वारा टूट गया था।
राव ने कहा- 'वाद्ययंत्रों की सुरक्षा के मुद्दे को उठाने के लिए एक याचिका ऑनलाइन दो साल पहले शुरू की थी, लेकिन ऐसा कुछ भी ठोस नहीं हुआ। इस ऑनलाइन याचिका साइट का नाम www.change.org है। इस साइट के जरिए हम लोग कलाकारों के हक के लिए आवाज उठाते हैं। समर्थन भी मिला लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार कला और कलाकारों के प्रति असंवेदनशील बनी हुई है।'
'यह सब कब रुकेगा? एयरलाइन कंपनी के साथ इस लापरवाही के चलते कोई भी कलाकार अपने वाद्ययंत्र के साथ कैसे यात्रा करेगा? अब जब भी मैं यात्रा करता हूं तो लोग मेरा हाल तो बाद में पूछते हैं, सबसे पहले पूछते हैं आपका वाद्ययंत्र कैसा है?'
इस पोस्ट के जरिए सितार वादक ने नागरिक उड्डयन मंत्री के अलावा कई और लोगों को टैग किया है। साथ ही गुजारिश की है किसी को इसकी जिम्मेदारी उठाने की जरूरत है। ताकि कोई भी कलाकार इस तरह से परेशानी ना उठानी पड़े।