फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mumbai Police registers FIR In Akshat Utkarsh death case

Akshat Utkarsh Death Case: मुंबई के अंबोली थाने में मामला दर्ज, एक्टर की हुई थी संदेहास्पद मौत

Thu, 19 Nov 2020 11:59 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 19 Nov 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Police registers FIR In Akshat Utkarsh death case
अक्षत उत्कर्ष - फोटो : facebook : @akshat.utkarsh

बिहार के एक नवोदित कलाकार अक्षत उत्कर्ष  (Akshat Utkarsh) की मुंबई के अंधेरी इलाके में सितंबर महीने में मौत हो गई थी। अक्षत के परिजनों का कहना था कि नवोदित अभिनेता का मर्डर हुआ है।

विज्ञापन


अब अक्षत उत्कर्ष की मौत के मामले में मुंबई के अंबोली थाने में 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले थाने की पुलिस इस मामले में 27 सिंतबर को ही एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर चुकी थी। जल्द ही इसपर जांच शुरू होगी।
विज्ञापन



अक्षय मूल रूप से मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर के रहने वाले थे। मृतक के परिजनों ने अक्षत उत्कर्ष की संदेहास्पद मौत के बाद हत्या का आरोप लगाया था। इसके साथ ही अक्षत के परिजनों ने मुंबई पुलिस पर भी मदद न करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षत अगस्त 2018 से फिल्मी नगर मुंबई में संघर्ष कर रहे थे। वह मुंबई के अंधेरी वेस्ट में सुरेश नगर के गोकुल बिल्डिंग में मेरठ की स्नेहा चौहान के साथ लिव इन में रह रहे थे। उनके पिता ने आरोप लगाया था कि जिस तरह से उनके पैर मुड़े हुए थे इससे आशंका होती है कि हत्या के बाद इस घटना को खुदकुशी का रूप देने की कोशिश की गई। उनके पिता ने फ्लैट में रहने वाली स्नेहा चौहान सहित अन्य के खिलाफ हत्या करने व इसे खुदकशी का रूप देने का आरोप लगाया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed