फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mumbai police arrested a man who was using sunny leone husband Daniel Weber car number

सनी लियोनी के पति का गाड़ी नंबर इस्तेमाल करने के चक्कर में गिरफ्तार हुआ शख्स

Fri, 26 Feb 2021 11:40 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Fri, 26 Feb 2021 11:40 AM IST
विज्ञापन
mumbai police arrested a man who was using sunny leone husband Daniel Weber car number
Maserati Quattroporte - फोटो : Instagram/ sunnyleone

सनी लियोनी के पति डेनियल वेबर से जुड़ा एक मामला सामने आया है। मुंबई के वर्सोवा में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उसपर डेनियल के कार नंबर को गैरकानूनी तरीके से  इस्तेमाल करने का आरोप है।

विज्ञापन


आरोपी शख्स सनी लियोनी के पति डेनियल की कार का रजिस्टर्ड नंबर अपनी मर्सिडीज के लिए इस्तेमाल कर रहा था। उसका नाम पीयूष सेन बताया गया है। वह कासरवडवली का रहने वाला है। मामला तब सामने आया जब वेबर के ड्राइवर ने इस कार को देखा। तब उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि सनी लियोन के ड्राइवर ने फोन पर जानकारी दी कि उनकी गाड़ी जैसी हूबहू गाड़ी वर्सोवा इलाके में एक अस्पताल के पास खड़ी है, जिसका नंबर भी सनी की गाड़ी का है। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। गाड़ी में बैठे शख्स से कागज दिखाने को कहा तो पूरा मामला खुल गया।
विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि यह उसका लकी नंबर है। हालांकि उसे ये पता नहीं था कि जो नंबर वह इस्तेमाल कर रहा है वो किसी सेलेब्रिटी का होगा। एक आरटीओ एजेंट ने उसे यह पसंदीदा नंबर उपलब्ध करवाया था। अब उसपर ट्रैफिक पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 465, 468 और मोटर वीइकल ऐक्ट-139 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर आपको याद हो तो ऐसा ही एक मामला रतन टाटा के नंबर से जुड़ा भी सामने आया था। एक महिला अपनी मर्सिडीज कार में वो नंबर इस्तेमाल कर रही थी। वो भी इससे अनभिज्ञ थी कि यह नंबर बिजनेसमैन रतन टाटा का है। गंभीर बात यह है कि उस महिला को भी आरटीओ एजेंट ने पसंदीदा नंबर देकर बरगलाया था।


फिल्हाल पुलिस ने पीयूष सेन को गिरफ्तार कर लिया है और साइबर पुलिस लकी नंबर बताकर सेलेब्रिटी के गाड़ी नंबर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में जुटी है। यह गिरोह मूल रूप से दक्षिण मुंबई और बांद्रा इलाके में सक्रिय माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed