फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mumbai International Film Festival To Be Held From June 15 To 21 Delegate Registrations For The Event Open Now

मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, जानें कबसे शुरू होगा महोत्सव; मिलेंगे ये अवॉर्ड

Sun, 10 May 2026 12:15 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sun, 10 May 2026 12:15 AM IST
सार

Mumbai International Film Festival: 19वें मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। जानिए कब होगा फेस्टिवल का आयोजन और कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन…

विज्ञापन
Mumbai International Film Festival To Be Held From June 15 To 21 Delegate Registrations For The Event Open Now
मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

19वें मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 15 से 21 जून तक मुंबई में किया जाएगा। अब कार्यक्रम के लिए प्रतिनिधियों के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की घोषणा कर दी गई है। दक्षिण एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित गैर-फीचर फिल्मों को समर्पित महोत्सव के रूप में मान्यता प्राप्त मुंबई फिल्म फेस्टिवल दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं, कलाकारों, मीडिया प्रोफेशनल्स और सिनेमा लवर्स को एक साथ लाता रहता है। यह महोत्सव मुंबई के पेडर रोड स्थित एनएफडीसी कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
इस फिल्म फेस्टिवल के इस 19वें एडिशन के लिए प्रतिनिधियों का रजिस्ट्रेशन महोत्सव के आधिकारिक पोर्टल पर शुरू हो गया है। नए यूजर्स को अपना अकाउंट बनाना होगा, जबकि मौजूदा यूजर्स सीधे लॉग इन कर सकते हैं। जरूरी डिटेल भरने के बाद 500 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस भी जमा करनी होगी। छात्रों का रजिस्ट्रेशन फ्री है। 

विज्ञापन

दिए जाएंगे अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड
19वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में नेशनल और इंटरनेशनल कंपटीशन होंगी, जिनमें गोल्डन और सिल्वर कोंच अवॉर्ड और 55 लाख रुपये तक का नकद ईनाम शामिल है। प्रमुख अवॉर्ड्स में वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, प्रमोद पति अवॉर्ड, टेक्निकल एक्सिलेंसी अवॉर्ड, बेस्ट स्टूडेंट फिल्म अवॉर्ड और बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर अवॉर्ड शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई फिल्म फेस्टिवल में गाला स्क्रीनिंग, रेड कार्पेट इवेंट, मास्टरक्लास, पैनल डिस्कशन और वेव्स डॉक बाजार का भी आयोजन किया जाएगा। पहली बार वेव्स डॉक बाजार में इमर्सिव मार्केट भी पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed