मुंबई फिल्म इंडस्ट्री पटरी पर लौटने को बेताब, महाराष्ट्र सरकार से मांगा राहत पैकेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो महीने से अधिक के लॉकडाउन के चलते अब मनोरंजन जगत उबरने का प्रयास कर रहा है। सिनेमा जगत के विभिन्न पक्षों की सरकार से लगातार बातचीत चल रही है। महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक विभाग के सचिव डॉक्टर संजय मुखर्जी के साथ मीडिया और मनोरंजन जगत के कुछ खास पक्षों की वीडियो कॉल के जरिए बातचीत हुई। इस मीटिंग में मनोरंजन जगत के लिए एक वित्तीय पैकेज जारी करने, इंश्योरेंस कंपनी को इंडस्ट्री के लिए खास तरह की नई पॉलिसीज देने के लिए निर्देश देने, पोस्ट प्रोडक्शन से जुड़े कामों को पूरी सतर्कता के साथ तुरंत शुरू करने और सरकार के अधिकृत परिसरों को निशुल्क निर्माताओं को उपलब्ध कराने जैसे बिंदुओं पर चर्चा हुई।
इस मीटिंग में प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लाइज, इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन, वेस्टर्न इंडिया फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन और मराठी चित्रपट महामंडल की मौजूदगी रही। हालांकि इस मीटिंग में मुख्य प्रोड्यूसर्स बॉडीज में एक इंडियन फिल्म और टीवी प्रोड्यूसर्स काउंसिल (आईएफटीपीसी) की गैरमौजूदगी देखने को मिली।
इस बारे में आईएफटीपीसी के टीवी विंग के चेयरमैन जेडी मजीठिया बताते हैं, 'मुझे इसमें कुछ खास वजह नहीं लग रही है। आईएफटीपीसी और दूसरे ब्रॉडकास्टर्स की मुख्यमंत्री के साथ एक मीटिंग हो चुकी थी। हो सकता है कि फेडरेशन और बाकि अपना कोई एजेंडा रखना चाहते हों और जिसे सरकार भी सुनना चाहती हो। शायद सरकार की तरफ से यह मीटिंग रखी गई। बाकी हमें पता नहीं है कि हमें इस मीटिंग में क्यों नहीं बुलाया गया था। लेकिन इसमें मुझे कोई भी दिक्कत महसूस नहीं होती है। मुझे लगता है कि जब हमारी एक मीटिंग पहले ही हो चुकी है जिसमें हमने अपना पक्ष रख दिया है। अब बार बार उनसे जाकर बोलने के लिए कुछ भी नहीं बचा है।'
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने इस बारे में अपना पक्ष रखते हुए कहा, 'आईएफटीपीसी और ब्रॉडकास्टर्स की मीटिंग मुख्यमंत्री जी के साथ हो चुकी थी। उन्होंने अपनी गाइडलाइन्स और अपने पक्ष को उनके सामने पेश कर दिया था। उस समय हमने आईएफटीपीसी के साथ में स्टेटमेंट भी जारी किया था। इसके बाद सरकार के साथ जो हमारी दूसरी मीटिंग हुई वह हमने दूसरे लोगों के साथ की। लेकिन आगे जो भी मीटिंग होगी उसमें आईएफटीपीसी भी हमारे साथ में होगी।'
पढ़ें: मोना सिंह की शादी को पांच महीने पूरे, लॉकडाउन के बीच ऐसे किया सेलिब्रेट