Mumbai Cruise Drugs Case: नहीं मिला कोई सबूत, अगले आदेश तक रोकी गई आर्यन खान केस की जांच
ड्रग-ऑन-क्रूज़ मामले में जबरन वसूली के कोई सबूत नहीं मिले हैं। बता दें कि इसी मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले में एक्सटॉर्शन के सबूत न मिलने की वजह से इसकी जांच अगले आदेश तक रोक दी गई है। बता दें कि मुंबई पुलिस ने जांच के लिए एसईटी (स्पेशल इंक्वायरी टीम) का गठन किया था और लगभग 20 लोगों से पूछताछ की थी। हालांकि अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है और न ही कोई सबूत प्राप्त हुआ है। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दी है।
Investigation of alleged extortion matter in connection with drugs on cruise case halted until next order. Mumbai Police had constituted SET (Special Enquiry Team) to investigate & had questioned around 20 people. No case registered so far as no evidence found yet: Mumbai Police
— ANI (@ANI) December 22, 2021विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के स्वतंत्र गवाह ‘प्रभाकर सेल’ ने आरोप लगाया कि उसने शाहरुख खान से 25 करोड़ रुपये की मांग करने वाली बातचीत सुनी थी, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने जबरन वसूली के मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसआरके की मैनेजर पूजा ददलानी ने मांगी गई राशि का भुगतान कर दिया था लेकिन 3 अक्तूबर को आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद उसे वापस कर दिया गया। पुलिस ने कथित तौर पर सीसीटीवी की भी जांच की थी जिसमें यह सामने आया कि एसआरके की मैनेजर पूजा ददलानी राशि का भुगतान करने के लिए केपी गोसावी, सैम डिसूजा से मिली थीं। हालांकि, जांच ज्यादा आगे नहीं बढ़ पाई है। मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि टीम कुछ दस्तावेजों की प्रतीक्षा कर रही है और अभी तक कोई जांच रिपोर्ट जमा नहीं की गई है।
एनसीबी ने एजेंसी के खिलाफ जबरन वसूली के आरोपों की जांच के लिए एक टीम भी गठित की है। इस बीच, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुंबई क्षेत्र प्रमुख के रूप में काम कर रहे समीर वानखेड़े का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो जाएगा। इस मामले को अब एनसीबी ने एसआईटी को स्थानांतरित कर दिया है और आर्यन खान को मामले के संबंध में प्रत्येक शुक्रवार को एनसीबी मुंबई कार्यालय में अपनी नियमित उपस्थिति दर्ज करने से मुक्त कर दिया गया है।