{"_id":"656d5c9fa7fad856480f59e8","slug":"mukesh-chhabra-talks-about-actor-sushant-singh-rajput-says-he-was-an-oversensitive-person-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sushant Singh Rajput: मुकेश छाबड़ा ने सुशांत सिंह को बताया अति संवेदनशील, बोले- बहुत जल्दी परेशान हो जाते थे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sushant Singh Rajput: मुकेश छाबड़ा ने सुशांत सिंह को बताया अति संवेदनशील, बोले- बहुत जल्दी परेशान हो जाते थे
Mon, 04 Dec 2023 10:35 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Mon, 04 Dec 2023 10:35 AM IST
सार
मुकेश छाबड़ा ने सुशांत को लेकर कहा कि वे बहुत जल्दी किसी भी चीज से प्रभावति हो जाते थे। अपने बारे में एक नेगेटिव आर्टिकल पढ़कर भी वे परेशान हो जाते थे।
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत-मुकेश छाबड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं हैं। मगर, अपने चाहने वालों की यादों में वे आज भी जिंदा हैं। अभिनेता की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' थी। इसका निर्देशन मुकेश छाबड़ा ने किया। बता दें कि दिवंगत अभिनेता सुशांत निर्देशक मुकेश छाबड़ा के करीबी दोस्त थे। हाल ही में मुकेश ने सुशांत के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर बात की और उन्हें अपना बेस्ट फ्रेंड बताया।
विज्ञापन
इस बात का जताया अफसोस!
एक मीडिया वेबसाइट के साथ बातचीत के दौरान मुकेश छाबड़ा ने कहा कि सुशांत अति संवेदनशील थे। इसके अलावा उन्होंने कहा, 'अगर मुझे मालूम होता कि सुशांत किस दौर से गुजर रहे हैं, तो मैं उनके पास जाता और उनसे बात करता'। मुकेश छाबड़ा ने कहा, 'हम अक्सर मिलते रहते थे। उनकी पहली फिल्म से लेकर आखिरी फिल्म तक हमारा रिश्ता बेहद मजबूत रहा'।
विज्ञापन
obby Deol: 'एनिमल' में कम दृश्य होने पर बॉबी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- काश मेरे पास और सीन्स होते लेकिन...
विज्ञापन
'बहुत जल्दी हो जाते थे परेशान'
मुकेश छाबड़ा ने सुशांत को लेकर आगे कहा कि वे बहुत जल्दी किसी भी चीज से प्रभावति हो जाते थे। कास्टिंग निर्देशक ने कहा, 'वे बहुत आसानी से प्रभावित हो जाया करते थे और बहुत जल्दी अपसेड हो जाते थे। अगर वे अपने बारे में कोई नकारात्मक आर्टीकल भी पढ़ लेते तो भी वे इससे परेशान हो जाते थे। वे अतिसंवेदनशील व्यक्ति थे।'
Housefull 5: 'हाउसफुल 5' का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस को लगा झटका, 2025 तक खिसकाई गई फिल्म की रिलीज डेट
छोटे पर्दे से शुरू किया था करियर
बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत अपने ब्रांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से वे काफी लोकप्रिय हुए। इसके बाद उन्होंने बड़े पर्दे का रुख किया। सुशांत की पहली फिल्म 'काय पो चे' थी। इसके अलावा वे 'छिछोरे', 'केदारनाथ', 'राब्ता' जैसी फिल्मों में भी नजर आए। सुशांत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के जरिए भी काफी अच्छी पहचान पाई।
The Archies: अगस्त्य ने शाहरुख की लाडली को बताया गॉसिपिंग क्वीन, बोले- सुहाना से साझा नहीं करते कोई राज की बात