{"_id":"6468ca3aadeb2508b60ce278","slug":"mrunal-thakur-reaction-on-buying-house-in-hyderabad-after-success-of-sita-ramam-film-know-detail-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर ने हैदराबाद में खरीदा नया घर? एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर ने हैदराबाद में खरीदा नया घर? एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई
Sat, 20 May 2023 06:59 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 20 May 2023 06:59 PM IST
सार
हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान जब मृणाल ठाकुर से इस खबर के बारे में पूछा गया तो वह हंसने लगीं। उन्होंने इन खबरों को अफवाह बताया है।
विज्ञापन
मृणाल ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विस्तार
अभिनेत्री मृणाल ठाकुर अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। काफी कम वक्त में उन्होंने अपनी अच्छी पहचान बनाई है। मृणाल ठाकुर ने पिछले साल तेलुगु फिल्म 'सीता रामम' में काम किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई। कुछ वक्त पहले ऐसी खबर आई कि मृणाल ठाकुर ने 'सीता रामम' की सफलता के बाद हैदराबाद में एक घर खरीदा है। अब इस बार में एक्ट्रेस ने खुद प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
एक्ट्रेस ने दी प्रतिक्रिया
बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि मृणाल ठाकुर को तेलुगु इंडस्ट्री बेहद पसंद और और इसी वजह से उन्होंने साउथ में शिफ्ट होने का फैसला किया है। इसके लिए मृणाल ने हैदराबाद में एक घर भी खरीदा है। हालांकि, अब एक्ट्रेस ने दावा किया है कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। मृणाल ने घर खरीदने की खबरों को अफवाह बताया है।
विज्ञापन
Manoj Bajpayee: अमिताभ से मिलते समय नशे में धुत थे मनोज? एक्टर ने शेयर किया बिग बी संग पहली मुलाकात का किस्सा
विज्ञापन
इस शहर में खरीदना चाहती हैं घर
हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान जब मृणाल ठाकुर से इस खबर के बारे में पूछा गया तो वह हंसने लगीं। एक्ट्रेस ने कहा, 'आपको पता है, मैं अपने दोस्तों से पूछती रहती हूं कि 'प्लीज क्या तुम मुझे पता बता सकते हो, क्योंकि मैं खुद जाकर अपना घर देखना चाहती हूं। मुझे नहीं पता है।' मृणाल ने आगे कहा कि यह सिर्फ अफवाह है। इसके अलावा अभिनेत्री ने यह भी कहा कि वह हैदराबाद में एक घर खरीदना चाहती हैं। मृणाल का कहना है, 'हैदराबाद एक खूबसूरत शहर है। वहां का खाना, वहां की भाषा, मैं बहुत एंजॉय करती हूं।'
Ibrahim Ali Khan: इब्राहिम की डेब्यू फिल्म की शूटिंग हुई खत्म, सारा अली खान ने किया कंफर्म
कान फेस्टिवल में लूटी महफिल
गौरतलब है कि मृणाल ठाकुर ने हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने रेड कार्रेट पर अपने फैशन और स्टाइल से सबका ध्यान आकर्षित किया। वर्क फ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर पिछली बार फिल्म 'गुमराह' में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने आदित्य रॉय कपूर के साथ स्क्रीन शेयर किया था। पुलिस ऑफिसर के रोल में मृणाल ठाकुर की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुईं।
Adah Sharma: पश्चिम बंगाल में चाहकर भी 'द केरल स्टोरी' नहीं देख पा रहे लोग? अदा शर्मा का टूटा दिल