फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manoj Bajpayee: अमिताभ से मिलते समय नशे में धुत थे मनोज? एक्टर ने शेयर किया बिग बी संग पहली मुलाकात का किस्सा

Sat, 20 May 2023 05:45 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Sat, 20 May 2023 05:45 PM IST
विज्ञापन
Sirf Ek Bandaa Kafi Hai actor Manoj Bajpayee say he was drunk when he met Amitabh Bachchan for the first time
मनोज बाजपेयी और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' को लेकर चर्चा में हैं। अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को  23 मई 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया जाएगा। इस दौरान अभिनेता ने एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से अपनी पहली मुलाकाता का दिलचस्प किस्सा साझा किया है। 

Sirf Ek Bandaa Kafi Hai actor Manoj Bajpayee say he was drunk when he met Amitabh Bachchan for the first time
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राम गोपाल वर्मा की 'सत्या' की सफलता के बाद लोकप्रियता हासिल करने वाले अभिनेता मनोज बाजपेयी ने उस समय के बारे में बात की, जब आरजीवी ने अमिताभ बच्चन और परिवार के लिए फिल्म की एक निजी स्क्रीनिंग की व्यवस्था की थी। मनोज ने कहा कि जब अमिताभ ने फिल्म देखी तो वह आरजीवी की कार में शराब के नशे में धुत हो गए और कहा कि उनमें स्टार से मिलने की हिम्मत नहीं है।

Sirf Ek Bandaa Kafi Hai actor Manoj Bajpayee say he was drunk when he met Amitabh Bachchan for the first time
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर ने कहा, “राम गोपाल वर्मा ने अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के लिए एक विशेष स्टूडियो बुक किया था। मैं बचपन से उनका फैन था और मैंने उन्हें कभी नहीं देखा था। वे फिल्म देखने जा रहे थे और उससे पहले पुलिस की वैन स्टूडियो पहुंच गई। आरजीवी ने अमिताभ और उनके परिवार का स्वागत किया और फिर फिल्म शुरू हुई। आरजीवी फिर बाहर आया। राम कार में हमेशा वोडका की एक बोतल होती थी और वह कहते थे 'चलो अब जश्न मनाते हैं क्योंकि अमित जी फिल्म देख रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sirf Ek Bandaa Kafi Hai actor Manoj Bajpayee say he was drunk when he met Amitabh Bachchan for the first time
मनोज बाजपेयी - फोटो : फेसबुक

उन्होंने कहा, “फिर हमने पीना शुरू कर दिया। मुझे एहसास हुआ कि फिल्म खत्म होने वाली है और अमिताभ बच्चन अब कभी भी स्टूडियो से बाहर आ जाएंगे। आरजीवी गया और उसने मुझे बुलाया। मैंने कहा नहीं क्योंकि मैं नशे में था। उसने कहा ठीक है और वह चला गया, लेकिन खालिद मोहम्मद ने जबरदस्ती मुझे कार से बाहर धकेल दिया और कार को अंदर से लॉक कर दिया। मुझे नहीं पता था कि क्या करना है, मैं वॉशरूम चला गया।

विज्ञापन
Sirf Ek Bandaa Kafi Hai actor Manoj Bajpayee say he was drunk when he met Amitabh Bachchan for the first time
मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद अभिनेता ने बताया कि आखिर कैसे वह अमिताभ से मिले और उन्हें गले लगाया। उन्होंने कहा, 'जैसे ही मैं बाहर आया। अभिषेक बच्चन आए और उन्होंने मुझसे बात की और फिर मुझे लगा कि कोई आकर खड़ा हो गया है। मैं जहां खड़ा था, वहां से मुझे उस आदमी का सीना दिखाई दे रहा था और मुझमें ऊपर देखने की हिम्मत नहीं थी क्योंकि मैं जानता था कि वह अमिताभ है। मनोज ने कहा कि उन्हें अमिताभ का एक शब्द भी याद नहीं है। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने उनसे बस गले लगाने के लिए कहा और अमिताभ उन्हें गले लगाकर बहुत खुश हुए।

यह भी पढ़ें-  Manoj Bajpayee: '26 की उम्र में सबकुछ खोकर भी उसने...,' शाहरुख खान के संघर्ष और जज्बे को मनोज बाजपेयी का सलाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed