फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mrunal Thakur issued a public apology For her Comment On Bipasha Basu Amid Backlash shares post

Mrunal Thakur: 'मैंने बेवकूफी भरी बातें कीं..', बिपाशा बसु पर किए कमेंट के लिए मृणाल ठाकुर ने मांगी माफी

Thu, 14 Aug 2025 11:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 14 Aug 2025 11:09 PM IST
सार

Mrunal Thakur Apologises: अभिनेत्री मृणाल ठाकुर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे बिपाशा बसु की मसल्स वाली बॉडी पर तंज कसती दिख रही हैं। इस पर मृणाल ठाकुर ने माफी मांगी है और पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन
Mrunal Thakur issued a public apology For her Comment On Bipasha Basu Amid Backlash shares post
मृणाल ठाकुर-बिपाशा बसु - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मृणाल ठाकुर अपने एक पुराने वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। मृणाल इस वीडियो में कथित तौर पर अभिनेत्री बिपाशा बसु की बॉडी पर तंज कसती दिख रही हैं। वे खुद को बिपाशा से ज्यादा खूबसूरत बता रही हैं और कहती हैं कि बिपाशा के 'मैनली मसल्स' हैं। हाल ही में बिपाशा बसु ने एक क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए मृणाल को जवाब दिया। अब आज गुरुवार को मृणाल ने सफाई देते हुए माफी मांगी है।

विज्ञापन

मृणाल बोलीं- 'बहुत अफसोस है'
मृणाल ठाकुर ने आज गुरुवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने सफाई दी है कि उन्होंने इरादतन कोई बात नहीं कही थी। अभिनेत्री ने पोस्ट में लिखा है, '19 साल की उम्र में मैंने टीनएज में कई ऐसी बेवकूफी भरी बेतुकी बातें कही थीं। मुझे यह समझ नहीं थी कि आवाज में कितनी ताकत होती है या महज मजाक में भी कहे गए शब्द कितना दुख पहुंचा सकते हैं। लेकिन ऐसा हुआ और इसके लिए मुझे बहुत अफसोस है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

'सुंदरता हर रूप में होती है'
मृणाल ठाकुर ने आगे लिखा है, 'मेरा इरादा कभी किसी को बॉडी शेम करने का नहीं था। यह एक इंटरव्यू में मजाकिया अंदाज में कही गई बात थी। यह मजाक हद से ज्यादा बढ़ गया। मैं समझती हूं कि यह कैसे हुआ और काश मैंने अपने शब्द अलग तरह से चुने होते। समय के साथ, मैं यह समझने लगी हूं कि सुंदरता हर रूप में होती है और अब मैं इसी को सच में महत्व देती हूं'।

विज्ञापन

बिपाशा ने किया क्रिप्टिक पोस्ट
बता दें कि मृणाल ठाकुर के वायरल वीडियो के संदर्भ में बिपाशा बसु ने एक क्रिप्टिक पोस्ट बुधवार को शेयर किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, 'स्ट्रॉन्ग वुमन एक-दूसरे को ऊपर उठाती हैं। खूबसूरत महिलाओं, अपनी मसल्स को मजबूत करो। हमें मजबूत होना चाहिए। मसल्स बॉडी आपको हमेशा के लिए अच्छी फिजिकल, मेंटल हेल्थ पाने में मदद करती हैं। इस पुरानी सोच को तोड़ो कि स्ट्रॉन्ग दिखना या फिजिकली फिट होना बहुत जरूरी है'।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed