फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mrs Serial Killer Trailer Review by pankaj Shukla Jacqueline Fernandez Manoj Bajpayee shirish kunder

Mrs Serial Killer Trailer Review: शिरीष कुंदर के लिए संजीवनी बूटी लाती दिख रहीं मिसेज सीरियल किलर

Fri, 17 Apr 2020 07:58 PM IST
Avinash Pal पंकज शुक्ल, मुंबई
पंकज शुक्ल, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Fri, 17 Apr 2020 07:58 PM IST
सार

डिजिटल रिव्यू: मिसेज सीरियल किलर (ट्रेलर)
कलाकार: जैकलीन फर्नांडीज, मनोज बाजपेयी, मोहित रैना, जैन मैरी आदि।
निर्देशक: शिऱीष कुंदर
ओटीटी: नेटफ्लिक्स
रेटिंग: ****

विज्ञापन
Mrs Serial Killer Trailer Review by pankaj Shukla Jacqueline Fernandez Manoj Bajpayee shirish kunder
मिसेज सीरियल किलर (ट्रेलर) रिव्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉकडाउन 2.0 शुरू हो चुका है। फोर मोर शॉट्स प्लीज का सीजन 2 आ गया है। मेट्रो शहरों की जिंदगी जीने का सपना देखने वाले इसकी गालियों पर लट्टू हैं। लेकिन, एक्शन के दीवानों को इंतजार है अगले हफ्ते क्रिस हेम्सवर्थ की फिल्म एक्ट्रैक्शन का और जिनको सस्पेंस थ्रिलर पसंद है उनके लिए मनोज बाजपेयी और जैकलीन फर्नांडीज की जोड़ी जमती दिख रही है फिल्म मिसेज सीरियल किलर के ट्रेलर में। इस ओटीटी सीजन की राधिका आप्टे बन चुके मोहित रैना यहां भी हैं।
विज्ञापन

 

मिसेज सीरियल किलर इसके निर्देशक शिरीष कुंदर के लिए संजीवनी बूटी जैसी दिख तो रही है, नहीं तो पिछले आठ साल से वह उसी अवस्था में रहे हैं जिस अवस्था में मेघनाद के शक्ति प्रहार से लक्ष्मण रहे थे। तीसमार खां लक्ष्मण भी कम नहीं थे लेकिन सही समय पर सही सोच का इस्तेमाल करना राम ने उनको इसी तरीके से सिखाया। शिरीष को भी उनकी पत्नी फराह खान ने इधर काफी कुछ सिखाया दिखता है। वह इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं तो जाहिर है इस बार शिरीष को अपना कल्पना लोक थोड़ा सिकोड़ कर रखना पड़ा है।

विज्ञापन

Mrs Serial Killer Trailer Review by pankaj Shukla Jacqueline Fernandez Manoj Bajpayee shirish kunder
मिसेज सीरियल किलर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ट्रेलर शुरू होता है ऑपरेशन थिएटर जैसी दिखने वाली अंधेरी सी जगह में जहां जैकलीन फर्नांडीज कुछ बड़बड़ा रही हैं और फिल्म से डेब्यू कर रहीं आमिर खान की भतीजी जैन मैरी चिल्ला रही हैं। फिर ट्रेलर ले जाता है वहां जहां खुदाई हो रही है। कुछ लाशें निकल रही हैं। मनोज बाजपेयी की जमानत नामंजूर होती है। उन पर सीरियल किलर होने का इल्जाम है। उनकी मिसेज को सुझाया ये जाता है कि अगर ये स्थापित कर दिया जाए कि सीरियल किलर अब भी बाहर है तो मामला बन सकता है। बस, सावित्री अपने सत्यवान को बचाने निकल पड़ी है। इस सफर में वह क्या कुछ करती है ये 1 मई को सामने आएगा।

ट्रेलर के लिहाज से देखें तो शिरीष ने काम अच्छा किया है। एडीटर वह पहले से नंबर वन रहे हैं। फिल्म लोगों को पसंद आई तो डायरेक्टर वाला काम भी उनका फिर से चल निकलेगा। जैकलीन को ऐसी एक फिल्म की अरसे से दरकार रही है। उन पर लगा नॉन एक्टर का ठप्पा हटाने का काम इस फिल्म के ट्रेलर ने तो कर दिया है, बाकी पिक्चर में पता चलेगा। मनोज बाजपेयी का चेहरा जब भी स्क्रीन पर आता है, कहानी का कोई नया सिरा हवा में उछाल जाता है। भावों की अदायगी में इस कलाकार का तोड़ नहीं है, उम्मीद की जानी चाहिए कि फिल्म भी ऐसी ही बेजोड़ हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed