क्या कमाल दिखाएंगे इमरान हाशमी अपनी फिल्म Mr. X में?
सीरीयल किसर के नाम से मशहूर एक्टर इमरान हाशमी अपनी नई फिल्म Mr. X से तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। हालांकि वो इन दिनों क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन की बॉयोपिक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन इमरान हाशमी अपनी आने वाली फिल्म Mr. X को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं।
इमरान हाशमी ने अपने फैन्स को इस फिल्म के बारे में फरवरी में ट्वीट करके बताया था कि इस फिल्म के फर्स्ट लुक के लिए कुछ शानदार कर रहे हैं। बहुत जल्द इसे रिजीज किया जाएगा।
इमरान हाशमी को भी है इंतजार Mr X का
फिल्म Mr X में इमरान क्या कमाल दिखाने वाले हैं इसका इंतजार वह खुद कर रहे हैं। वहीं लगभग एक महीने बाद भी फिल्म के ट्रेलर के रिलीज नहीं होने पर इमारन ने विक्रम भट्ट के साथ की एक तस्वीर शेयर की है।
इस तस्वीर को शेयर कर इमरान ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि इस तस्वीर देखकर यह साफ जाहिर होता है कि इमरान डायरेक्टर विक्रम भट्ट को कह रहे हैं फिर से बहाने.... कब रिलीज होगा 'Mr X' का ट्रेलर?