Movies Release on August: छह भाषाओं की 11 फिल्मों में होगा महा मुकाबला, बॉक्स ऑफिस पर कौन पड़ेगा किस पर भारी
इस महीने बॉक्स ऑफिस पर 6 भाषाओं में बनी 11 फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिहाज से अगस्त काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस महीने दो बड़े सुपरस्टार की फिल्में एक साथ रिलीज होने जा रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिलीज डेट-5 अगस्त
ब्रैड पिट की यह फिल्म 4 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में उनके अलावा जॉय किंग, ब्रायन टायरी हेनरी, आरोन टेलर-जॉनसन, जाजी बीट्ज, माइकल शैनन, बैड बनी, लोगान लर्मन, एंड्रयू कोजी, करेन फुकुहारा, मासी ओका और हिरोयुकी सनाडा भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म चारअगस्त को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगू भाषा में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
रिलीज डेट-5 अगस्त
सीता रामम एक बहुभाषी फिल्म है जिसमें दलकीर सलमान, मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना और सुमंत प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह एक एक्शन रोमांस फिल्म है जिसका निर्देशन हनु राघवपुडी ने किया है। इस फिल्म में दलकीर सलमान ने लेफ्टिनेंट राम की भूमिका निभाई है। हिंदी समेत कई भाषाओं में यह फिल्म पांच अगस्त को रिलीज होगी।
रिलीज डेट-5 अगस्त
फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश (यूपी) के एक साधारण गांव के असाधारण दृष्टिकोण के बारे में है। इस गांव की महिलाओं द्वारा अपने गांव में अवैध शराब के व्यापार और बिक्री के खिलाफ लड़ने के लिए शुरू की गई प्रक्रिया देश की बाकी महिलाओं के लिए कैसे गेम चेंजर बन जाती है इस फिल्म में इसे दिलचस्प तरीके से दिखाया गया है। फिल्म पांच अगस्त को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
रिलीज डेट-5 अगस्त
यश टोंक, अश्लेषा सावंत, मोनिका शर्मा अभिनीत यह फिल्म पांच अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में तीन भाइयों की कहानी को दिखाया गया है। इस कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आ जाता है जब तीनों को प्यार हो जाता है।
रिलीज डेट-5 अगस्त
पांच अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्मों में मियामी से न्यूयॉर्क का नाम भी शामिल है। इस फिल्म में निहाना मिनाज, निखार कृष्णानी, रोहिनी चंद्रा जैनेल लैकल नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन जॉय अगस्टीन ने किया है।
रिलीज डेट- 11 अगस्त
आमिर खान, करीना कपूर खान अभिनीत इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। यह हॉलीवुड की फिल्म फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। इससे पहले वह सीक्रेट सुपरस्टार जैसी शानदार फिल्म बना चुके हैं।
रिलीज डेट-11 अगस्त
यह साल अक्षय कुमार के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ है। अब तक उनकी दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो चुकी हैं। अभिनेता अपनी इस साल की तीसरी फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर फिर से अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर आनंद एल राय ने किया है।
रिलीज डेट-12 अगस्त
निखिल सिद्धार्थ, अनुपमा परमेश्वरन, आदित्य मेनन, अनुपम खेर, हर्षा चेमुडु जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म 11 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन चंदु मोनदेती ने किया है। यह फिल्म तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और तमिल के साथ हिंदी में भी रिलीज होगी।
रिलीज डेट-12 अगस्त
साउथ की टॉप एक्ट्रेस सामंथा प्रभु की बहुप्रतीक्षित फिल्म यशोदा भी 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में सामंथा के अलावा उन्नी मुकुंदन प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन हरेश नारायण ने किया है।
रिलीज डेट- 19 अगस्त
तापसी पन्नू की इस फिल्म का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने काफी सराहा था। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। इसके ट्रेलर से ही पता चल रहा है कि इस मिस्ट्री ड्रामा में कई ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेंगे।
रिलीज डेट-25 अगस्त
लाइगर का इंतजार लोगों को लंबे समय से है। इस फिल्म से विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। फिल्म निर्माण बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर ने किया है। वहीं इसका निर्देशन साउथ के सुपरहिट डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ ने किया है। फिल्म में विजय के अलावा अनन्या पांडे और राम्या कृष्णन भी नजर आने वाली हैं।