National Cinema Day: राष्ट्रीय सिनेमा दिवस पर 100 रुपये से भी कम में मूवी देखने का मौका, मिलेगा बंपर फायदा
मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया देशभर के सभी सिनेमाघरों में 13 अक्टूबर को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के रूप में मनाएगा। इस दिन प्रति फिल्म की टिकट की कीमत महज 99 रुपये होगी।
विस्तार
मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया देशभर के सभी सिनेमाघरों में 13 अक्टूबर को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के रूप में मनाएगा। इस दिन प्रति फिल्म की टिकट की कीमत महज 99 रुपये होगी। बीते साल भी सिनेमा के इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट किया गया था। वहीं अब एक बार फिर सिनेमा लवर्स के लिए इस दिन का मनाया जाएगा। । इसके साथ ही सभी फिल्मों के टिकटों के दाम पर भारी छूट मिलेगी चाहे जवान हो या गदर 2।
मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MAI) ने नेशनल सिनेमा डे की घोषणा की है। इस साल भी मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया एक बार फिर ये ऑफर लेकर आया है। नेशनल सिनेमा डे 13 अक्टूबर 2023 को मनाया जाएगा। एक दिन के लिए देशभर में सभी फिल्मों के टिकटों के दाम गिराकर महद 99 रुपये कर दिए जाएंगे। जवान हो या गदर 2, या फिर नई रिलीज होने वाली फिल्में, दर्शक किसी भी फिल्म को अब 100 रुपये से भी कम में देख पाएंगे।
National Cinema Day is back on October 13th. Join us at over 4000+ screens across India for an incredible cinematic experience, with movie tickets priced at just Rs. 99. It's the perfect day to enjoy your favorite films with friends and family. #NationalCinemaDay2023 #13October pic.twitter.com/Pe02t9F8rg
— Multiplex Association Of India (@MAofIndia) September 21, 2023
बीते साल बिकी थीं 75 रुपये में मूवी टिकटें
बीते साल नेशनल सिनेमा डे पर सिनेमा लवर्स का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था। थिएटर्स के बाहर खचाखच भीड़ का माहौल था। एक दिन के लिए सभी फिल्मों के टिकट के दाम महज 75 रुपये कर दिए गए। इस ऑफर में पीवीआर और सिनेपोलिस जैसे नेशनल चेन भी शामिल थे।
कब और कहां देख सकेंगे 99 रुपये में फिल्म
23 सितंबर को देशभर में 4000 स्क्रीन्स पर ये नियम लागू होगा। जहां पीवीआर, आईनॉक्स, सिनेपोलिस, मिराज, सिटीप्राइड, एशियन, मुक्ता ए2, मूवीटाइम, वेव, एम2के से लेकर डिलाइट समेत कई मल्टीप्लेक्स और थिएटर्स शामिल है।