फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Movie on the mujaffarnafgar riots

मुजफ्फरनगर दंगों पर फिल्म, शूटिंग शुरू

Tue, 22 Mar 2016 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 22 Mar 2016 06:24 PM IST
विज्ञापन
Movie on the mujaffarnafgar riots
दंगे - फोटो : pti
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 2013 में हुए सांप्रदायिक दंगों को बड़े पर्दे पर उतारने की तैयारी है। फिल्म की शूटिंग मुजफ्फर नगर और आस-पास की रीयल लोकेशनों पर 22 मार्च से शुरू हो रही है।
विज्ञापन


फिल्म यारियां में नील का किरदार निभा कर चर्चित हुए ऐक्टर देव शर्मा इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। साउथ की चर्चि हीरोइन ऐश्वर्या देवन इस फिल्म से हिंदी फिल्मों में कदम रख रही हैं। फिल्म के निर्देशक हरीश कुमार और निर्माता मनोज कुमार मांडी हैं। फिल्म का टाइटल होगा, मुजफ्फर नगर 2013।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ये दंगे पूरी दुनिया में सुर्खियों में आए थे और इन्होंने स्थानीय नेताओं, प्रशासन समेत राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया था। फिल्म में देव शर्मा मुज्जफरनगर के करीब मोरना गांव के युवक मन्नू का किरदार निभा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म में एकांश भारद्वाज, अनिल जॉर्ज, मुर्सलीन कुरैशी , संदीप बोस, रवि खन्ना और सुनील चितकारा भी अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं। निर्माता मनोज कुमार मांडी मुजफ्फरनगर से हैं और दंगों को उन्होंने ने करीब से देखा है। कहानी, संगीत और गाने भी उन्होंने तैयार किए। हरीश कुमार के अनुसार, ‘मुजफ्फरनगर के दंगों से जुड़ी कई अनदेखी कहानियां फिल्म के जरिये दर्शकों तक पहुंचेंगी। हम कल्पना का सहारा लिए बगैर एक रियलिस्टिक फिल्म बना रहे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed