फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mouni roy reveled her character in made in china

'रुक्मिणी मेरे जैसी बिल्कुल नहीं', मौनी रॉय ने किया फिल्म मेड इन चाइना में अपने किरदार का खुलासा

Thu, 24 Oct 2019 01:22 AM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 24 Oct 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
Mouni roy reveled her character in made in china
Mouni Roy - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

क्योंकि सास भी कभी बहू थी, देवों के देव महादेव और नागिन जैसे धारावाहिकों से छोटे परदे की सुपरस्टार बनीं अभिनेत्री मौनी रॉय मानती हैं कि उनकी अगली फिल्म मेड इन चाइना उनके करियर का बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित होने जा रही है।

विज्ञापन


34 साल की मौनी रॉय कूच बिहार, पश्चिम बंगाल में अपनी पैदाइश और परवरिश होने और फिल्म मेड इन चाइना में अपना किरदार एक गुजराती महिला का होने के बारे में जिक्र करने पर कहती हैं, “हां, बंगाली पृष्ठभूमि से होने के चलते ये किरदार मेरे लिए एक चुनौती की तरह रहा। लेकिन एक अभिनेता का काम ही है कि वह परदे पर हर बार एक नया किरदार करे। नहीं तो फिर अभिनय का मतलब ही क्या है। फिल्म मेड इन चाइना में मेरा किरदार रुक्मिणी एक आम घरेलू महिला का किरदार है और ये किरदार मेरे निजी जीवन से बिल्कुल अलहदा रहा है। हालांकि, इस किरदार की पृष्ठभूमि मुंबई की है जहां मेरा काफी वक्त गुजरा है लेकिन फिर भी गुजराती तौर तरीके और बोलचाल का लहजा सीखने के लिए मैंने काफी मेहनत की है।”

विज्ञापन

Mouni roy reveled her character in made in china
Mouni Roy - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

ये पूछे जाने पर कि रुक्मिणी का किरदार असल जिंदगी की मौनी रॉय के किस तरह अलग दिखेगा, वह कहती हैं, “मैं अपनी निजी जिंदगी में बहुत नौटंकी वाली हूं। शोख हूं। चंचल भी हूं। लेकिन रुक्मिणी मेरे जैसी बिल्कुल नहीं है। इस किरदार में ढंलने के लिए मुझे फिल्म की पटकथा से काफी मदद मिली और फिल्म के निर्देशक के साथ मैंने शूटिंग शुरू करने से पहले एक मिनी वर्कशॉप भी की।"

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में मौनी रॉय पहली बार एक खलनायिका के अवतार में दिखेंगी। इस फिल्म का जिक्र छिड़ते ही 34 वर्षीया मौनी के चेहरे में एक अलग चमक उभरती है। वह कहती हैं, “इस फिल्म का लाखों करोड़ों लोगों की तरह मुझे भी बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म ने मुझे बतौर अभिनेत्री काफी कुछ सीखने में मदद की है और फिल्म के सेट पर हर दिन एक नया अनुभव लेकर आया।”

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed