फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Money Laundering Jacqueline Fernandez stopped at Mumbai airport case related to recovery of Rs 200 crore

मनी लॉन्ड्रिंग: मुंबई एयरपोर्ट पर रोकी गईं जैकलीन फर्नांडिस, 200 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़ा है मामला

Sun, 05 Dec 2021 08:31 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 05 Dec 2021 08:31 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया है। उनका नाम 200 करोड़ रुपए की वसूली करने वाले सुकेश चंद्रशेखर के साथ जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
Money Laundering Jacqueline Fernandez stopped at Mumbai airport case related to recovery of Rs 200 crore
जैकलीन फर्नांडीस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

200 करोड़ रुपए की वसूली करने वाले सुकेश चंद्रशेखर के मामले में जब से जैकलीन फर्नांडीस का नाम सामने आया है, तब से अभिनेत्री मुश्किलों में फंसती जा रही हैं। रविवार को जैकलीन को देश से बाहर जाने से रोक दिया गया। अभिनेत्री को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया। जानकारी के मुताबिक, जैकलीन अपने एक शो के लिए विदेश जा रही थीं लेकिन उन्हें देश से बाहर जाने के लिए मना कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, ईडी के लुक आउट सर्कुलर की वजह से जैकलीन को एयरपोर्ट पर रोका गया है और विदेश नहीं जाने दिया जा रहा है।

विज्ञापन

 

Money Laundering Jacqueline Fernandez stopped at Mumbai airport case related to recovery of Rs 200 crore
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला मुंबई
हाल ही में, एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें ईडी ने दावा किया गया कि सुकेश ने जैकलीन को करोड़ों के गिफ्ट दिए हैं। ईडी के मुताबिक, साल 2021 के जनवरी महीने में सुकेश और जैकलीन की बातचीत शुरू हुई थी और तब से ही दोनों काफी क्लोज हैं। इस दौरान सुकेश ने जैकलीन को 10 करोड़ रुपये के गिफ्ट दिए थे। इसमें कई ज्वैलरी, डायमंड जैसे कई लग्जरी चीजें शामिल हैं। इतना ही नहीं, सुकेश ने जैकलीन को 36 लाख की चार पर्शियन बिल्ली और 52 लाख का एक और गिफ्ट दिया था। दावा तो ये भी किया जाता है कि जब सुकेश जमानत से बाहर आया था तब वह और जैकलीन चेन्नई में एक साथ होटल में रुके थे
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Money Laundering Jacqueline Fernandez stopped at Mumbai airport case related to recovery of Rs 200 crore
जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
जैकलीन और सुकेश की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें जैकलीन सुकेश के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद दावा किया जाने लगा कि जैकलीन और सुकेश एक रिश्ते में थे। तस्वीर इसी साल अप्रैल से लेकर जून के बीच की बताई जा रही है। उस दौरान सुकेश तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत पर बाहर आया था। हालांकि, जैकलीन ने मास्टरमाइंड सुकेश चंद्रशेखर के साथ किसी भी रिश्ते को लेकर इनकार किया था।
 
 
विज्ञापन

Money Laundering Jacqueline Fernandez stopped at Mumbai airport case related to recovery of Rs 200 crore
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram/jacquelinef143
गौरतलब है कि सुकेश पर रंगदारी के 15 मामले दर्ज हैं। आलीशान जिंदगी का शौकीन सुकेश बैंगलोर और चेन्नई में कई लोगों को कई करोड़ रुपये का चूना लगा चुका है। प्रवर्तन निदेशालय 200 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले की जांच कर रहा है। इसी मामले में अभिनेत्री जैकलीन का नाम सुकेश के साथ जुड़ा था। हालांकि, एक्ट्रेस ने सुकेश के साथ अपने रिश्ते की बात को खारिज कर दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed