फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Monday Flashback: When hrishikesh mukherjee was shooed away by kishore kumar watchman know interesting story

Monday Flashback: किशोर कुमार के चौकीदार ने किया था ऋषिकेश मुखर्जी का अपमान? इसके बाद क्या हुआ जानिए

Mon, 13 Mar 2023 03:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 13 Mar 2023 03:16 PM IST
सार

किशोर कुमार का किसी बंगाली डायरेक्टर के साथ झगड़ा हो गया था उस समय किशोर कुमार की गिनती टॉप के सिंगर में होती थी।

विज्ञापन
Monday Flashback: When hrishikesh mukherjee was shooed away by kishore kumar watchman know interesting story
किशोर कुमार-ऋषिकेश मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड में दो सितारों के बीच तकरार कोई नई बात नहीं है। अक्सर ऐसा होता रहता है। कुछ लोग शिकवे-शिकायत दूर करके दोबारा साथ काम करने लगते हैं तो कुछ लोगों की नाराजगी जिंदगीभर दूर नहीं होती। ऐसा ही कुछ हुआ था ऋषिकेश मुखर्जी और किशोर कुमार के साथ। दिलचस्प बात यह है कि दोनों के बीच मन-मुटाव भी अनजान वजह से हुआ, लेकिन उसका असर ऐसा हुआ कि किशोर कुमार के हाथ से एक बड़ी फिल्म निकल गई। उस फिल्म का नाम है 'आनंद'। यह सब हुआ किशोर कुमार के सिक्योरिटी गार्ड के कारण। आइए जानते हैं...

विज्ञापन

राजेश खन्ना नहीं थे पहली पसंद?
फिल्म 'आनंद' को राजेश खन्ना की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में गिना जाता है। यह एक ऐसे इंसान की कहानी थी, जिसकी मौत सामने खड़ी है, लेकिन वह जिंदादिली से हर लम्हा जीता है। राजेश खन्ना ने इसमें शानदार अभिनय किया। इस फिल्म का निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया था। हैरानी की बात यह है कि राजेश खन्ना इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। यह फिल्म किशोर कुमार की झोली में जाने वाली थी। लेकिन किशोर कुमार के गार्ड की गलती से ऐसा नहीं हो पाया।
TMKOC: शैलेश लोढ़ा ने दी खुली चेतावनी, कहा- 'जंग तो होगी', परेशान लोग बोले-असित मोदी का क्या होगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर कुमार के घर गए थे ऋषिकेश मुखर्जी
दरअसल हुआ कुछ यूं कि किशोर कुमार का किसी बंगाली डायरेक्टर के साथ झगड़ा हो गया था उस समय किशोर कुमार की गिनती टॉप के सिंगर में होती थी। तो इसलिए किशोर कुमार ने अपने वॉचमैन से कहा कि अगर कोई बंगाली उनके घर आए तो उससे बिना बात किए ही भगा देना। उसी दिन ऋषिकेश मुखर्जी अपनी फिल्म आनंद का ऑफर लेकर किशोर कुमार से मिलने पहुंचे। लेकिन, किशोर कुमार के गार्ड ने उन्हें भला-बुरा कहकर भगा दिया। इस बात से ऋषिकेश मुखर्जी बेहद नाराज हुए और उन्होंने किशोर कुमार को अपनी फिल्म में लेने का विचार ही छोड़ दिया और बाद में इस फिल्म में राजेश खन्ना को साइन कर लिया गया। 
Kanjoos Makhichoos: कंजूस मक्खीचूस का ट्रेलर हुआ आउट, धमाकेदार ड्रामा-कॉमेडी फिल्म का जी5 पर ले सकेंगे मजा

विज्ञापन

किसी फिल्म में नहीं किया कास्ट
फिल्म 'आनंद' सुपरहिट हुई। इस फिल्म को बेस्ट फिल्म का फिल्मफेयर मिला साथ ही राजेश खन्ना बेस्ट एक्टर चुने गए। बाद में जब ये बात किशोर कुमार के कानों तक पहुंची तो उन्होंने गार्ड को नौकरी से निकाल दिया लेकिन ऋषिकेश मुखर्जी के गुस्से का पारा तो अब भी हाई था। उन्होंने बाद में अपनी किसी भी फिल्म में किशोर कुमार को कास्ट नहीं किया। इस फिल्म में राजेश खन्ना अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए थे।
Oscars 2023 : 'आरआरआर' को बॉलीवुड फिल्म बता बुरे फंसे जिमी किमेल, यूजर्स बोले- ऑस्कर को सिर्फ विवादों से मतलब

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed