TMKOC: शैलेश लोढ़ा ने दी खुली चेतावनी, कहा- 'जंग तो होगी', परेशान लोग बोले-असित मोदी का क्या होगा?
तारक मेहता के कलाकार रह चुके शैलेश लोढ़ा के एक पोस्ट से उनके फैंस के बीच हलचल मच गई है। दरअसल, उन्होंने अपने हाल में किए एक पोस्ट में 'जंग' छिड़ने की बात की है।
विस्तार
टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से घर घर में पहचान बनाने वाले शैलेश लोढ़ा काफी समय पहले शो को अलविदा कह चुके हैं। उन्होंने इस शो में मेहता साहब का किरदार निभाया था। जिससे उन्हें लोगों का खूब प्यार मिला। तारक मेहता का उल्टा चश्मा को घर घर में पसंद किया जाता रहा है। शो में शैलेश के किरदार ने लोगों के दिलों में जगह बनाई। उनका इस तरह से शो छोड़कर जाना उनके फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था। हाल ही में शैलेश का एक पोस्ट सामने आया है। जिसमें वो जंग की बात कर रहे हैं।
उनके फैंस इस पोस्ट को तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी से जोड़कर देख रहे हैं। अक्सर प्यार मोहब्बत की बातें करने वाले शैलेश की ये पोस्ट लोगों के गले नहीं उतर रही है। उनके फैंस रिएक्शन दे रहे हैं। शैलेश ने अपने पोस्ट में लिखा कि 'दुआ करो कि सलामत रहे मेरी हिम्मत, ये एक चिराग, कई आंधियो पर भारी है....वसीम साहब का ये शेर बिलकुल मुफीद है क्योंकि 'अब जंग तो होगी।'
उनके इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा कि जंग तो छिड़ चुकी है उन लोगों में.. बस इंतकाम देखना बाकी है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि सर असित जी के खिलाफ जंग किस प्रकार की होगी। शैलेश के इस पोस्ट पर काफी रिएक्शन आ रहे हैं।
जब शैलेश ने तारक मेहता शो छोड़ा था तो उन्होंने इस बारे में कोई बात नहीं की थी। उन्होंने शो छोड़ने का कोई कारण नहीं बताया था। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि एक प्रोड्यूसर एक व्यापारी होता है और वह एक कलाकार से बड़ा नहीं हो सकता। बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कई कलाकार शो को छोड़कर जा चुके हैं। दया बेन का किरदार निभाने वाली दिशा वाकनी भी शो को अलविदा कह चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: बनना चाहती थी क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट, जानें कैसे हुई बॉलीवुड में एंट्री