फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mohit Suri and Vinod Bhanushali come together for action musical film, cast will be announced soon

Titans Together: बॉलीवुड दिग्गजों ने मिलाया हाथ, विनोद भानुशाली और मोहित सूरी मिलकर बनाएंगे ये म्यूजिकल थ्रिलर

Tue, 12 Apr 2022 01:43 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 12 Apr 2022 01:43 PM IST
सार

विनोद भानुशाली और मोहित सूरी जल्द ही फिल्म से जुड़े मुख्य कलाकारों की घोषणा करेंगे।

विज्ञापन
Mohit Suri and Vinod Bhanushali come together for action musical film, cast will be announced soon
मोहित सूरी और विनोद भानुशाली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

निर्देशक मोहित सूरी और विनोद भानुशाली पहली बार एक ऐसी फिल्म के लिए एक साथ आ रहे हैं जो भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और महाना फिल्म्स के बैनर तले रिलीज़ की जाएगी। इस अनटाइटल्ड एक्शन फिल्म में म्यूजिक एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। इस फिल्म को फर्स्ट टाइम हिंदी फिल्म डायरेक्टर निर्देशित करेंगे। मोहित जो क्रिएटिव रूप से फिल्म के निर्माण में शामिल होंगे, वे फिल्म के निर्देशक-लेखक के साथ स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देने में व्यस्त हैं। विनोद भानुशाली और मोहित सूरी जल्द ही फिल्म से जुड़े मुख्य कलाकारों की घोषणा करेंगे।

विज्ञापन

निर्माता विनोद भानुशाली कहते हैं, “मोहित और मैंने पहले भी फिल्मों में एक साथ काम किया है, परंतु खुद का प्रोडक्शन हाउस शुरू करने के बाद उनके साथ यह मेरा पहला कॉलेबोरेशन है। मोहित की फिल्मों का म्यूज़िक हमेशा से शानदार रहा है, वे हमारे लिए एक ऐसी स्क्रिप्ट लेकर आए हैं जो निश्चित रूप से दिल को छू जायेगी। वे हर कदम पर हमारा मार्गदर्शन करेंगे और मैं इस प्रोजेक्ट को लेकर कॉन्फिडेंट हूं। उनकी एक्सपर्टीज वास्तव में इस फिल्म में अद्भुद वैल्यू प्रदान करेगी। महाना फिल्म्स के साथ सहयोग करना हमारे लिए बहुत ही इजी डिसीजन था। क्योंकि वे  फ्रेश माइंडसेट, और यंग एनर्जी लाते हैं जो नई पीढ़ी को भी कनेक्ट करेगी।”

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म निर्माता मोहित सूरी कहते हैं, “मैं विनोद और बीएसएल के साथ इस नई जर्नी को शुरू करने के लिए  उत्सुक हूं। इस फिल्म के लिए हमारे संयुक्त दृष्टिकोण और महत्वाकांक्षाओं के साथ, हम दर्शकों के समक्ष कुछ खास लाने की उम्मीद कर रहे हैं जिसे वे हमेशा याद रखेंगे। 

विज्ञापन

महाना फिल्म्स की सह-संस्थापक साक्षी भट्ट कहती हैं, ''महाना फिल्म्स में कहानियां और कहानीकार हमारी नींव के मूल हैं। मोहित और मैंने एक साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है, लेकिन यह फिल्म बहुत खास है। भानुशाली स्टूडियोज के साथ साझेदारी करना हमारी अपनी युवा टीम को एक्सपैंड करने जैसा है। विनोद भानुशाली के अनुभव और यंग क्रिएटिव माइंड की एनर्जी  के साथ हम निश्चित रूप से एक ऐसी फिल्म पेश करेंगे जो दर्शकों से जुड़ेगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed