फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   MNS warns Mahesh Bhatt, Karan Johar over working with Pak artistes

करण जौहर और महेश भट्ट को मनसे की धमकी- पाक कलाकारों के साथ काम किया तो पीटेंगे

Tue, 11 Oct 2016 04:40 AM IST
Updated Tue, 11 Oct 2016 04:40 AM IST
विज्ञापन
MNS warns Mahesh Bhatt, Karan Johar over working with Pak artistes
करण जौहर
बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर नया विवाद सामने आ गया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने सोमवार को कहा कि यदि फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर और महेश भट्ट पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर काम किया तो पीटे जाएंगे। मनसे की फिल्म इकाई के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने कहा कि हमारे लिए देश और सेना पाकिस्तानी कलाकारों से ऊपर है। इसलिए पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध किया जाएगा। 
विज्ञापन


अमेय खोपकर ने कहा कि कश्मीर में उड़ी हमले के बाद हमने फिल्म इंडस्ट्री से अपील की थी कि वे पाक कलाकारों को लेकर फिल्म न बनाएं। लेकिन, महेश भट्ट और करण जौहर ने इस पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्होंने इन दोनों को चेतावनी दी कि अगर ये लोग पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर काम करेंगे तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। वहीं, खोपकर ने कहा कि अगर रईश फिल्म में पाकिस्तानी अदाकारा फाहिमा खान को बदला जाता है तो हम इसका स्वागत करेंगे अन्यथा फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे। इसके साथ मनसे ने पाकिस्तानी कलाकार की आने वाली फिल्म ए दिल है मुश्किल को भी नहीं रिलीज करने देने की धमकी दी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed