फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mithun Chakraborty Reveals No actress wanted to work with Him Zeenat Aman Agreed To Work With Actor in Taqdeer

Mithun Chakraborty: मिथुन चक्रवर्ती के साथ कोई अभिनेत्री नहीं करना चाहती थी काम, आज भी याद कर छलक जाता है दर्द

Sat, 11 May 2024 01:47 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 11 May 2024 01:47 PM IST
सार

मिथुन चक्रवर्ती हिंदी सिनेमा के मशहूर सितारों में से एक हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। मगर ये सफर उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। अभिनेता ने हाल ही में बताया कि शुरुआत में कोई भी बड़ी हीरोइन उनके साथ काम करने को तैयार नहीं थी।
 

विज्ञापन
Mithun Chakraborty Reveals No actress wanted to work with Him Zeenat Aman Agreed To Work With Actor in Taqdeer
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में से एक मिथुन चक्रवर्ती ने 80 और 90 के दशक में अपने शानदार अभिनय से इंडस्ट्री पर राज किया। उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई सुपरह्ट फिल्में दी हैं। मगर इंडस्ट्री में पैर जमाना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। मिथुन चक्रवर्ती ने हाल ही में बताया कि शुरुआत में कोई भी अभिनेत्री उनके साथ काम नहीं करना चाहती थीं। उन्होंने बताया कि वह सब उन्हें बी-ग्रेड एक्टर मानती थीं। इसके साथ ही उन्होंने उनका साथ देने के लिए एक दिग्गज अभिनेत्री को श्रेय दिया, जिनके सपोर्ट के कारण वह सुपरस्टार बनकर उभरे।

विज्ञापन

कोई अभिनेत्री नहीं करना चाहती थी मिथुन के साथ काम

मिथुन चक्रवर्ती ने फिल्म 'मृगया' से अभिनेत्री ममता शंकर के साथ डेब्यू किया था। उन्होंने अपने शुरुआती करियर के बारे में बात करते हुए बताया, 'कोई भी बड़ी हीरोइन उनके साथ काम करने को तैयार नहीं थी। उन्हें लगता था मैं एक छोटा कलाकार हूं।' उन्होंने बताया कि लोगों को इस बात पर संदेह था कि क्या वह कभी हीरो बन पाएंगे। उन्होंने बताया कि इन सबके बारे में सोचकर उन्हें आज भी बहुत दुख होता है। अभिनेता ने बताया कि अक्सर अभिनेत्रियां फिल्म की घोषणा के बाद बाहर हो जाती थीं। 

विज्ञापन


कानूनी मुसीबत में करीना कपूर, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

'तकदीर' से मिला हीरो बनने का मौका

इसके साथ ही कई अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को लेकर असुरक्षित थे कि वह एक दिन इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाएंगे। इसके चलते वह उनके को-स्टार्स को धमकी देते थे कि अगर उन्होंने मिथुन के साथ काम किया तो फिर कोई एक्ट्रेस उनके साथ काम नहीं करेंगी। इसके साथ ही अभिनेता ने बताया कि यह जीनत अमान ही थीं जिन्होंने उनके साथ काम करने का जोखिम उठाया। निर्देशक ब्रिज सदाना ने मिथुन चक्रवर्ती के साथ फिल्म 'तकदीर' बनाने का फैसला किया और जीनत अमान से कहा कि इस फिल्म में मिथुन लीड एक्टर होंगे। 


जीनत अमान के हैं आभारी

निर्दशक के मिथुन चक्रवर्ती के साथ काम करने सवाल पर जीनत अमान ने हामी भर दी थी। इसके बाद कई अन्य अभिनेत्रियों ने उनके साथ काम करने का फैसला किया। मिथुन चक्रवर्ती आज तक इसके लिए जीनत अमान के आभारी हैं। अभिनेता ने 'यादों की कसम', 'बात बन गई', 'डिस्को डांसर' और 'शेरा'जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। 

Priyanka Chopra: प्रियंका-निक ने बेटी मालती के साथ बिताया वक्त, तस्वीर साझा कर अभिनेत्री ने लुटाया प्यार

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed