{"_id":"65c7101323bf822cbc06a3f4","slug":"mithun-chakraborty-hospitalised-in-apollo-hospital-in-kolkata-after-complaining-of-chest-pain-as-per-reports-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mithun Chakraborty Hospitalised: मिथुन चक्रवर्ती कोलकाता के अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mithun Chakraborty Hospitalised: मिथुन चक्रवर्ती कोलकाता के अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी
Sat, 10 Feb 2024 11:27 AM IST
साक्षी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Sat, 10 Feb 2024 11:27 AM IST
सार
अभिनेता और राजनेता मिथुन चक्रवर्ती को आज शनिवार, 10 फरवरी को कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मिथुन चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और राजनेता मिथुन चक्रवर्ती को आज शनिवार, 10 फरवरी को कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता की तबीयत सुबह थोड़ी नासाज रही, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभिनेता के करीबी का कहना है कि वे थोड़ी बेचैनी महसूस कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल ने जारी किया बयान
हालांकि, अभिनेता के परिवार के सदस्यों ने उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अस्पताल ने अब अभिनेता के स्वास्थ्य से जुड़ा बयान जारी किया है। स्वास्थ्य सुविधा के अधिकारियों ने कहा कि अभिनेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अभिनेता का एमआरआई किया गया और अन्य परीक्षण अभी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Fighter: 'ऐसा कोई शख्स एयर फोर्स में नहीं', यूनिफॉर्म में किस वाले विवाद पर सिद्धार्थ आनंद ने तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन
एमआरआई रिपोर्ट का इंतजार
वहीं अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा कि मिथुन चक्रवर्ती को आज सुबह भर्ती कराया गया है और उनका चिकित्सीय मूल्यांकन किया जा रहा है। हम आगे की जानकारी बाद में दे पाएंगे। अभिनेता को सुबह करीब 10.30 बजे अस्पताल लाया गया था। अब एमआरआई की रिपोर्ट का इंतजार है। वे फिलहाल न्यूरो मेडिसिन विशेषज्ञ की देखरेख में आईटीयू में हैं।
Crakk: सबसे बड़ी स्पोर्ट्स एक्शन थ्रिलर फिल्म बनाना चाहते थे विद्युत जामवाल, 'क्रैक' के साथ पूरा किया सपना
पद्म भूषण से सम्मानित हुए थे मिथुन
मिथुन चक्रवर्ती को हाल ही में प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अभिनेता ने इस खबर के बाद अपनी भावनाएं व्यक्त कीं और बंगाली में एक वीडियो में कहा था, 'मुझे गर्व है, मैं यह पुरस्कार पाकर खुश हूं। मैं सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैंने कभी किसी से अपने लिए कुछ नहीं मांगा। बिना मांगे कुछ पाने की अनुभूति आज मुझे हो रही है। यह बिल्कुल अलग एहसास है। यह बहुत अच्छा एहसास है।'
Amitabh Bachchan: 'आस्था ने फिर बुलाया और खिंचे चले गए हम', अयोध्या में रामलला के दर्शन कर बोले बिग बी