फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mira Rajput wrote a note on Ishaan Khattar's birthday said My brother in law.

सोशल मीडिया: मीरा राजपूत ने ईशान खट्टर के बर्थडे पर लिखा नोट, बोलीं- मेरा देवर..

Tue, 02 Nov 2021 02:05 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 02 Nov 2021 02:05 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने ईशान खट्टर को बेहद प्यारे अंदाज में बर्थडे विश किया। उन्होंने देवर ईशान खट्टर की एक स्टाइलिश फोटो साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
Mira Rajput wrote a note on Ishaan Khattar's birthday said My brother in law.
ईशान खट्टर, मीरा राजपूत और शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने ईशान खट्टर को बेहद प्यारे अंदाज में बर्थडे विश किया। उन्होंने देवर ईशान खट्टर की एक स्टाइलिश फोटो साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस पोस्ट के जरिए मीरा ने ईशान पर प्यार बरसाया और साथ ही में मजाक भी किया। मीरा राजपूत ने ईशान को बर्थडे विश करते हुए लिखा,उत्साही, प्रतिभाशाली, सबसे बड़े बालों वाला और सबसे बड़ा दिल वाला, हमेशा इतना प्यार करने वाला, हमेशा तीसरा पहिया और पूरी दुनिया में सबसे अच्छा चाचू। जन्मदिन मुबारक हो ईशान। मैं तुम्हे बहुत प्यार करती हूं।

विज्ञापन


ईशान ने कहा- आपकी बातें केक से भी मीठी
मीरा राजपूत ने लिखा कि हम हमेशा एक-दूसरे की सबसे अच्छी तस्वीरें क्लिक करें। हमेशा- हमेशा के लिए 90 के दशक के बच्चे बनें। हमेशा खुश रहो और बच्चों को बिजी रखो। भाभी की इस प्यारी पोस्ट पर ईशान खट्टर ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा,  हाहा.. आमीन। आपकी बातें एक केक से भी मीठी हैं। हमेशा के लिए प्यार।
विज्ञापन


 

गौरतलब है कि जिस तरह से ईशान खट्टर की शाहिद कपूर के साथ अच्छी बॉन्डिंग है उसी तरह भाभी मीरा राजपूत के साथ भी उनका रिश्ता बेहद अच्छा है। वह अक्सर शाहिद और मीरा राजपूत की इंस्टाग्राम तस्वीरों पर कमेंट करते रहते हैं। ईशान का बर्थडे 1 नवंबर को था और उन्हें इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों के साथ ही शाहिद कपूर ने भी बर्थडे विश किया। 1 नवंबर 1995 को मुंबई में पैदा हुए ईशान अभिनेत्री नीलिमा आजमी और राजेश खट्टर के बेटे हैं। वह शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed