शाहिद कपूर इन दिनों पत्नी मीरा राजपूत के साथ वेकेशन पर हैं। हाल ही में मीरा ने इटली से अपने वेकेशन फोटोज शेयर किए। इन तस्वीरों से एक में मीरा का टैटू देख यूजर्स ने उनको बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) का समर्थक बुलाना शुरू कर दिया। जानिए क्यों ?
2 of 5
इटली ट्रिप पर मीरा राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम- @mira.kapoor
मीरा ने अपनी इटली ट्रिप से सात तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में कहीं वो शाहिद के साथ याट पर एंजॉय करती नजर आईं, तो कहीं वो बॉलर हैट पहनकर इटली की सड़कों पर घूमती नजर आ रही हैं। इसके अलावा मीरा ने इटली शहर की भी कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं।
3 of 5
इटली ट्रिप पर मीरा राजपूत
- फोटो : Instagram @mira.kapoor
मीरा ने इन तस्वीरों काे साझा करते हुए इटैलियन भाषा में लिखा, 'ला दोल्चे विता एसेंसियल्स..'। हिंदी में इसका मतलब 'एक खूबसूरत जिंदगी' होता है।
4 of 5
मीरा राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम- @mira.kapoor
वहीं इन्हीं तस्वीरों में से एक में मीरा की पीठ पर कमल का टैटू नजर आ रहा है। इसे देखते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें बीजेपी सपोर्टर बताना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स ने उनको बीजेपी पगलू भी बताया।

5 of 5
शाहिद कपूर, मीरा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम- @mira.kapoor
कब हुई थी शाहिद-मीरा की शादी?
शाहिद कपूर और मीरा कपूर की शादी 7 जुलाई 2015 को हुई थी। कपल एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधा था। शाहिद कपूर और मीरा के दो बच्चे हैं- एक बेटी और एक बेटा। बेटी का नाम मीशा कपूर है, जो शाहिद और उनकी पत्नी के नाम को मिलाकर बनाया गया है। वहीं बेटे का नाम जैन कपूर है।