फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   MeToo Samantha Akkineni has been troll after supporting Chinmayi on Chinmayi Sripada

यौन शोषण पर समांथा अक्किनेनी ने किया चिन्मयी का समर्थन, ट्रोलर बोले- 'अभी तक क्यों चुप थी'

Fri, 12 Oct 2018 11:37 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Oct 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
MeToo Samantha Akkineni has been troll after supporting Chinmayi on Chinmayi Sripada
#MeToo अभियान इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इस अभियान के द्वारा बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक की सभी अभिनेत्रियां खुद पर हुए यौन उत्पीड़न का खुलासा कर रही हैं। हाल ही में साउथ सिनेमा की मशहूर गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने सोशल मीडिया के जरिए खुद पर हुए यौन उत्पीड़न का खुलासा किया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए अपने साथ हुई दो घटना के बारे में बताया। इसमें से एक घटना में उन्होंने पद्म भूषण सम्मानित तमिल कवि, गीतकार और लेखक वैरामुथु का नाम लिया है। वहीं वैरामुथु का नाम लेने के बाद साउथ फिल्मों की खूबसूरत अदाकार समांथा अक्किनेनी ने अपनी दोस्त चिन्मयी श्रीपदा का समर्थन किया है। 
विज्ञापन


समांथा ने ट्विटर पर चिन्मयी और उनके पति राहुल रवींद्रम का समर्थन करते हुए लिखा, 'प्रिय राहुल और चिन्मयी मैं आप दोनों को दस साल से जानती हूं। यह आप दोनों की विशेषता है जो मैं अपनी दोस्ती को सबसे अधिक महत्व देती हूं। मैं आपको अपने पूरे दिल से प्यार करती हूं और आप जो कहते हैं वह सत्य है !!'
विज्ञापन


वहीं समांथा को चिन्मयी का समर्थन करना भारी पड़ा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। साथ ही समांथा अक्किनेनी से चिन्मयी को लेकर कई सवाल भी पूछ डाले हैं। हर किसी ने समांथा से इतने साल तक चिन्मयी के चुप रहने पर सवाल किए हैं। वहीं इन बातों का जवाब देते हुए समांथा ने कहा कि क्योंकि हम इसी कारण से डर गए थे कि आप तब भी हमारी गलती मानेंगे।

एक सोशल मीडिया यूजर ने समांथा अक्किनेनी से ये भी पूछ डाला कि आपने अपनी दोस्त को उसी समय बोलने के लिए प्रोत्साहित क्यों नहीं किया । मैं हैरान हूं कि जब तक तनुश्री दत्ता ने सामने आकर नाना पाटेकर पर आरोप नहीं लगाए तब तक किसी के साथ कुछ नहीं हुआ था। इस बात के जवाब में समांथा अक्किनेनी तनुश्री दत्ता को जोड़ती हुए कहती हैं- क्योंकि यह केवल एक बहन है जहां हमारे शब्द इन शिकारियों (आरोपियों) से अधिक मजबूत हैं।

आपको बता दें कि बीते दिनों सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने एक के बाद एक कई सारे ट्वीट कर अपने साथ हुए शोषण के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा- मैं 19 साल की थी तब अपनी मां के साथ एक बहुत ही सम्मानित व्यक्ति से मिलने गई थी। मैं अपनी मां के साथ थी लेकिन मुझे उसने अकेले अपने रूम में बुलाया।

मुझे अजीब नहीं लगा क्योंकि उसने ऐसा कुछ व्यवहार नहीं किया था। लेकिन जैसे ही मैं उसके कमरे में गई उसने मुझे गले लगा लिया। इसके बाद मैं अपना हाथ छुड़ाकर भागने लगी तो उन्होंने मेरा फोन और बैग पकड़ लिया। इस घटना के बाद मैं काफी परेशान भी रही। चिन्मयी श्रीपदा ने बताया कि यह इंसान कोई और नहीं बल्कि पद्म भूषण सम्मानित तमिल कवि, गीतकार और लेखक वैरामुथु हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed