फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   MeToo Deepika Amin accused Alok Nath for sexual harassment

#MeToo इंडस्ट्री में हर कोई जानता है, आलोक नाथ महिलाओं का उत्पीड़न करते हैं : दीपिका अमीन

Thu, 11 Oct 2018 02:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, भाषा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, भाषा Updated Thu, 11 Oct 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
MeToo Deepika Amin accused Alok Nath for sexual harassment
अभिनेत्री दीपिका अमीन ने दावा किया है कि हिंदी फिल्म और टेलीविजन उद्योग में आलोक नाथ की शराबी और महिलाओं का उत्पीड़न करने वाली छवि से हर कोई वाकिफ है। हाल ही में आलोकनाथ के साथ फिल्म ‘‘सोनू के टीटू की स्वीटी’’ में काम करने वाली अमीन ने कहा कुछ साल पहले जब वे एक टेलीफिल्म के लिये आउटडोर शूटिंग कर रहे थे तो अभिनेता ने ‘‘उनके कमरे में घुसने’’ की कोशिश की। 
विज्ञापन


उन्होंने मंगलवार को फेसबुक पर लिखा, ‘‘इंडस्ट्री में हर कोई जानता है कि आलोकनाथ एक अप्रिय शराबी हैं जो महिलाओं का उत्पीड़न करते हैं। वर्षों पहले एक टेलीफिल्म की आउटडोर शूटिंग के दौरान उन्होंने मेरे कमरे में घुसने की कोशिश की। महिलाओं को देखकर उनकी लार टपकती है, शराब पीते हैं और फिर हंगामा करते हैं।’’  उन्होंने लिखा, ‘‘यूनिट मेरे साथ खड़ी हो गई और यह सुनिश्चित किया कि मैं सुरक्षित रहूं। मैं उस वक्त काफी युवा थी लेकिन मुझे अब भी याद है कि वह कितने भयावह थे।’’ अमीन ने हालांकि कहा कि ‘‘सोनू के टीटू की स्वीटी’’ के फिल्मांकन के दौरान वह ‘‘शांत और नरम’’ रहे। 
विज्ञापन


‘‘हो सकता है वह बदल गए हों? हो सकता है निर्देशक लव रंजन ने यह स्पष्ट कर दिया हो कि वह बुरा व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेंगे।’’ अभिनेत्री ने कहा कि ‘‘तारा’’ की लेखिका और निर्माता विन्ता नंदा के अपनी आपबीती के साथ सामने आने के बाद, वह अपना अनुभव साझा करने के लिये प्रेरित हुईं। अमीन ने लिखा, ‘‘लेकिन विन्ता नंदा का दिल झकझोरने वाला अनुभव पढ़ने के बाद मैंने महसूस किया कि मुझे उनका समर्थन करना चाहिए। महिलाओं पर विश्वास कीजिए। अपनी बात कहकर उनके पास खोने के लिये सबकुछ है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेत्री संध्या मृदुल ने एक टेलीफिल्म की शूटिंग के दौरान आलोक नाथ के द्वारा किये गए कथित यौन उत्पीड़न का बुधवार को जिक्र किया था।उन्होंने आरोप लगाया कि नाथ ने नशे की हालत में उनके कमरे में घुसने की कोशिश की। संध्या ने कहा कि उन्होंने दरवाजा बंद करने की कोशिश की लेकिन नाथ ने धक्का दिया और मेरी तरफ आने लगे...उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया कि मैं तुम्हें चाहता हूं, तुम मेरी हो...।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed