फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   MeToo Campaign Launches Bollywood but actress silent of Bhojpuri cinema

#MeToo कैंपेन ने बॉलीवुड के हिलाया, मगर शांत हैं बोल्ड भोजपुरी सिनेमा, ये घटनाएं कभी नहीं आईं सामने

Fri, 12 Oct 2018 12:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 12 Oct 2018 12:05 PM IST
विज्ञापन
MeToo Campaign Launches Bollywood but actress silent of Bhojpuri cinema
हॉलीवुड सिनेमा से शुरू हुए #MeToo कैंपेन ने इन दिनों भारत में कई अभिनेताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस खास कैंपेन के जरिए बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता से लेकर कंगना रनौत सहित सिनेमा जगत में काम कर रही कई महिलाएं सामने आईं और उन्होंने यौन उत्पीड़न का खुलासा भी किया।
विज्ञापन


#MeToo की आंच साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक पहुंच गई है। इस बीच सबसे हैरान करने वाली बात है कि अपने बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर भोजपुरी सिनेमा में अभी तक किसी भी हीरोइन ने अपने यौन उत्पीड़न का खुलासा नहीं किया है। 
विज्ञापन


क्या सच में आज तक भोजपुरी सिनेमा की किसी भी अभिनेत्री को यौन उत्पीड़न या फिर कास्टिंग काउच का सामना नहीं करना पड़ा? अगर आप ऐसा सोचते हैं तो यह गलत हो सकता है। भोजपुरी सिनेमा में भी बीच-बीच में यौन उत्पीड़न और मारपीट जैसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। तो आइए जानते हैं भोजपुरी सिनेमा में यौन उत्पीड़न और हिंसा से जुड़ी घटनाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुपरस्टार पवन सिंह ने शराब के नशे में हीरोइन को सबके सामने पीटा

MeToo Campaign Launches Bollywood but actress silent of Bhojpuri cinema
भोजपुरी एक्ट्रेस प्रियंका पंडित ने खेसारी लाल पर लगाए थे गंभीर आरोप
प्रियंका पंडित उर्फ गार्गी पंडित का मामला बीती जून का है। प्रियंका पंडित ने भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाया था। सोशल मीडिया पर अपने फैंस से मुखातिब होते हुए प्रियंका पंडित ने बताया था कि एक्टर खेसारी लाल उन्हें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम न देने और मारने की धमकी दे रहे है। प्रियंका ने दावा किया है कि इंटरव्यू के दौरान खेसारी लाल ने उनके खिलाफ अपशब्द और औकात दिखाने जैसे शब्द का इस्तेमाल किया था। उस दौरान फेसबुक लाइव के जरिए प्रियंका पंडित ने और भी कई खुलासे किए थे।

भोजपुरी एक्टर बबन यादव पर यौन उत्पीड़न का आरोप
बीती 15 अगस्त को पटना में अभिनेता से भाजपा नेता बने बबन यादव को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बबन यादव पर उनकी संस्थान बुद्धा सोसाइटी सेवा फाउंडेशन की महिला सचिव ने यौन शोषण और मारपीट का आरोप लगाया था। पीड़ित महिला बबन यादव के बुद्धा फाउंडेशन में काम करती थी। यह संस्थान महिलाओं को जागरूक करने का काम करती है। आपको बता दें कि बबन यादव ने भोजपुरी की सबसे बड़ा मुजर्मी जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed