फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Met Gala 2023: A tiny cockroach was seen making its debut on the red carpet of the fashion event video viral

Met Gala 2023: मेट गाला में कॉकरोच का डेब्यू! रेड कारपेट पर रेंगते हुए आया नजर, वीडियो वायरल

Tue, 02 May 2023 11:52 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 02 May 2023 11:52 AM IST
सार

न्यूयॉर्क में मेट गाला 2023 मेट गाला के रेड कारपेट पर दुनियाभर के मशहूर सितारे पोज देते नजर आए। इस दौरान एक कॉकरोच ने सभी का ध्यान खींच लिया।

विज्ञापन
Met Gala 2023: A tiny cockroach was seen making its debut on the red carpet of the fashion event video viral
मेट गाला 2023 में कॉकरोच का डेब्यू! - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फैशन इवेंट मेट गाला 2023 का आगाज हो चुका है। इस इवेंट में तमाम भारतीय और इंटरनेशनल सेलेब्स ने शिरकत की। नामी-गिरामी हस्तियां रेड कारपेट पर अपना जलाव बिखेरती नजर आईं। इन सितारों की ड्रेस, फैशन और स्टाइल के चर्चे तो हो ही रहे हैं, साथ ही चर्चा में है एक कॉकरोच। जी हां, इस बार मेट गाला में एक कॉकरोच को भी रेड कारपेट पर देखा गया। इतना ही नहीं, किसी फिल्मी सितारे की तरह इसकी खूब तस्वीरें भी क्लिक की गईं। क्या है पूरा माजरा? आइए जानते हैं...

विज्ञापन


फोटोग्राफर्स ने क्लिक की तस्वीरें
मेट गाला 2023 का आगाज न्यूयॉर्क सिटी में हो चुका है। दुनियाभर के मशहूर सितारे रेड कारपेट पर पोज देते नजर आए। एक कॉकरोच ने सभी का ध्यान खींचा। भव्य फैशन इवेंट में जब सेलेब्स अपनी डिजाइनर ड्रेस में फोटोग्राफर्स के लिए जमकर पोज दे रहे थे, तभी एक कॉकरोच भी वहां रेंगता हुआ आ पहुंचा। गाला इवेंट के रेट कार्पेट पर कॉकरोच को देख फोटोग्राफर उसे अपने कैमरे में कैद करने से खुद को न रोक सके। कॉकरोच की तस्वीरें और वीडियो लेते हुए फोटोग्राफर का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

Deadpool 3: 'डेडपूल 3' में होगी रॉब डेलाने की वापसी! एक्स-फोर्स मेंबर पीटर बन फिर दिखाएंगे अभिनय का दम
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो हुआ वायरल
रेड कारपेट पर जैसे ही इस कॉकरोच ने 'डेब्यू' किया तो न सिर्फ फोटोग्राफर अपना कैमरा लेकर भागे, बल्कि वहां मौजूद लोग भी जोर-जोर से चिल्लाने लगे। यह नजारा देखकर ऐसा लगा, मानो सभी मिलकर कॉकरोच का हौसला बढ़ा रहे हों।  बता दें कि यह इवेंट मई में पहले सोमवार को आयोजित किया जाता है और गेस्ट में एक्टर्स, म्यूजिशियन, मॉडल और फैशन इंडस्ट्री के लोग शामिल होते हैं।
Apurva Asrani: समलैंगिक विवाह का समर्थन करने पर अपूर्व असरानी ने कंगना को दिया धन्यवाद, ट्वीट कर लिखी यह बात

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
गाला इवेंट के रेड कारपेट पर नजर आए इस कॉकरोच की वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इतना ही नहीं, लोग इस पर मीम्स भी बना रहे हैं। एक यूजर ने पूछा, 'हां, लेकिन असल में सवाल यह है कि उसने क्या पहना है?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बेस्ट ड्रेस तो इन्हीं की है।' एक यूजर ने लिखा, 'फोटोग्राफर ने कॉकरोच की फोटो लेने में ऐसी फुर्ती दिखाई कि जैसे इसी से उनका करियर बनेगा।'
Kamal Haasan: कमल हासन ने 'पीएस 2' की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- तमिल सिनेमा स्वर्ण युग की ओर बढ़ रहा है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed