फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mardaani 3 Day 7 Vs Sunny Deol Border 2 Day 14 Box Office Collection Report And Earning

7 दिन में थमी ‘मर्दानी 3’ की रफ्तार, चौदहवें दिन भी ‘बॉर्डर 2’ ने दिखाया दम; जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन

Fri, 06 Feb 2026 08:11 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 06 Feb 2026 08:11 AM IST
सार

Mardaani 3 VS Border 2 Collection: ‘मर्दानी 3’ और ‘बॉर्डर 2’ के अलावा ‘मयसभा’ नाम की एक फिल्म भी सिनेमाघरों में मौजूद है। जानिए, गुरुवार का दिन इन फिल्मों के लिए कैसा रहा? इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया?

विज्ञापन
Mardaani 3 Day 7 Vs Sunny Deol Border 2 Day 14 Box Office Collection Report And Earning
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं। वहीं रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ को भी थिएटर में सात दिन पूरे हो चुके हैं। इनके अलावा जावेद जाफरी की फिल्म ‘मयसभा’ भी बॉक्स ऑफिस पर बहुत धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। जानिए, इन फिल्मों ने गुरुवार को कितनी कमाई की है।

विज्ञापन

Mardaani 3 Day 7 Vs Sunny Deol Border 2 Day 14 Box Office Collection Report And Earning
फिल्म 'मर्दानी 3' में रानी मुखर्जी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘मर्दानी 3’ ने सातवें दिन कितना कमाया? 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने सातवें दिन 1.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। छठे दिन 2.1 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 26.30 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म का कलेक्शन सात दिन में आकर ही बहुत कम हो चुका है। अब फिल्म वीकएंड पर ही अपने कलेक्शन में कुछ इजाफा कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Mardaani 3 Day 7 Vs Sunny Deol Border 2 Day 14 Box Office Collection Report And Earning
बॉर्डर 2 - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘बॉर्डर 2’ ने चौहदवें भी की अच्छी कमाई
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने चौहदवें दिन यानी गुरुवार को 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं फिल्म ने बुधवार को 4.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। ‘बॉर्डर 2’ फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 294.25 करोड़ रुपये हो चुका है। मौजूदा आंकड़ों के अनुसार फिल्म अभी 300 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हो सकी। लेकिन मेकर्स ने कुछ दिन पहले दावा किया था कि उनकी फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 
विज्ञापन

Mardaani 3 Day 7 Vs Sunny Deol Border 2 Day 14 Box Office Collection Report And Earning
फिल्म 'मयसभा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘मयसभा’ की लाखों में सिमटी कमाई 
फिल्म ‘मयसभा’ ने ओपनिंग डे पर ही धीमी शुरुआत की थी। अब इसका कलेक्शन लाखों में सिमट कर रहा गया है। फिल्म ने सातवें 5 लाख रुपये कमाए हैं। वहीं छठे दिन सिर्फ 6 लाख रुपये कमाए। फिल्म ‘मयसभा’ का कुल कलेक्शन अब तक 78 लाख रुपये हो चुका है। फिल्म ‘तुम्बाड़’ फेम डायरेक्टर राही अनिल बर्वे ने इस फिल्म को बनाया है।  



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed