फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Marathi Actor Mayuresh Kotkar Held For Post Against Minister Eknath Shinde

कार्रवाई: मराठी एक्टर मयूरेश कोटकर गिरफ्तार, मंत्री को लेकर की थी आपत्तिजनक पोस्ट

Tue, 15 Jun 2021 10:04 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 15 Jun 2021 10:04 AM IST
सार

  • मराठी एक्टर मयूरेश कोटकर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
  • सोशल मीडिया पर मंत्री को लेकर आपत्तिजनक बयान देने का है आरोप।
  • ठाणे की श्रीनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Marathi Actor Mayuresh Kotkar Held For Post Against Minister Eknath Shinde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठाणे की श्रीनगर पुलिस ने मराठी एक्टर मयूरेश कोटकर को महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक बयान देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले की शिकायत शिवसेना कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराई थी। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और अन्य धाराओं में श्रीनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है

विज्ञापन

 


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, मयूरेश ने बीते शुक्रवार को मंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। ये पोस्ट इतना आपत्तिजनक था कि इससे दो समुदायों के बीच लड़ाई हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कोटकर की ये पोस्ट नवी मुंबई में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नामकरण पर हालिया विवाद से संबंधित थी। मानहानि, उकसाने की मंशा और वर्गों के बीच शत्रुता व द्वेष पैदा करने या बढ़ावा देने वाले बयान देने के लिए आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। ठाणे की श्रीनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed