फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   manushi chhillar joins varun tej in telugu hindi film vt 13 in the role of radar officer

Manushi Chillar: बॉलीवुड में फ्लॉप डेब्यू के बाद टॉलीवुड की राह चलीं मानुषी, इस फिल्म में आएंगी नजर

Fri, 03 Mar 2023 03:39 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 03 Mar 2023 03:39 PM IST
सार

सोनी पिक्चर फिल्म इंडिया ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने मानुषी छिल्लर की कास्टिंग का एलान किया है। यह फिल्म तेलुगू और हिंदी में रिलीज होगी, जिसकी शूटिंग आज से शुरू हो गई है।

विज्ञापन
manushi chhillar joins varun tej in telugu hindi film vt 13 in the role of radar officer
मानुषी छिल्लर - फोटो : Instagram

विस्तार

साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली मानुषी छिल्लर ने 2022 में अक्षय कुमार संग फिल्म सम्राट पृथ्वीराज से डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। हफ्तेभर के अंदर ही सम्राट पृथ्वीराज ने दम तोड़ दिया था। बॉलीवुड में फ्लॉप होने के बाद अब मानुषी छिल्लर ने टॉलीवुड की राह पकड़ ली है। वरुण तेज अभिनीत फिल्म वीटी 13 में मानुषी छिल्लर भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। 

विज्ञापन


इस भूमिका में दिखेंगी मानुषी
सोनी पिक्चर फिल्म इंडिया ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने मानुषी छिल्लर की कास्टिंग का एलान किया है। यह फिल्म तेलुगू और हिंदी में रिलीज होगी, जिसकी शूटिंग आज से शुरू हो गई है। यह सच्ची घटनाओं पर आधारित एक एक्शन फिल्म है। इस फिल्म में वरुण तेज भारतीय सेना के पायलट की भूमिका में नजर आएंगे, वहीं मानुषी रडार ऑफिसर का रोल निभाएंगी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने नेपोटिज्म को बताया बेकार की बहस, बोले- उसका पैसा है, जो करना चाहता है करे
विज्ञापन
विज्ञापन


बदल सकता है फिल्म का नाम
बता दें कि कुछ समय पहले इस फिल्म का एलान हो चुका था। फिल्म को शक्ति प्रताप सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। फिलहाल इसका नाम वीटी 13 रखा गया है, लेकिन आखिरी टाइटल का खुलासा बाद में किया जाएगा। वीटी 13 के लेखक आमिर खान और सिद्धार्थ राजकुमार हैं। फिल्म का निर्माण सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस और रेनेसां पिक्चर्स के संदीप मुड्डा कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Manushi Chhillar (@manushi_chhillar)



मानुषी का वर्कफ्रंट
मानुषी छिल्लर के वर्कफ्रंट की बात करें तो साल 2022 में उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके अलावा वह जॉन अब्राहम के साथ तेहरान में भी नजर आने वाली हैं। मानुषी द ग्रेट इंडियन फैमिली फिल्म की भी शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। बॉलीवुड में तो मानुषी के डेब्यू फेल रहा अब देखना होगा कि वह टॉलीवुड में क्या कमाल करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed