फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manoj Muntashir says people have problem Prabhas film Adipurush dialogues but no issues with Gully Boy Rap

Manoj Muntashir: मुंतशिर ने की जावेद अख्तर की तारीफ, आदिपुरुष के डायलॉग्स की गली बॉय के रैप गाने से की तुलना

Sat, 18 Nov 2023 09:08 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 18 Nov 2023 09:08 AM IST
सार

केसरी का गाना 'तेरी मिट्टी' के लेखक मनोज मुंतशिर ने फिल्म पुरस्कारों की आलोचना की है। मुंतशिर इस बात से नाराज दिखे कि उनका गाना फिल्मफेयर अवॉर्ड गली बॉय का गाना 'अपना टाइम आएगा' से हार गाया।

विज्ञापन
Manoj Muntashir says people have problem Prabhas film Adipurush dialogues but no issues with Gully Boy Rap
मनोज मुंतशिर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रभास की बिग बजट फिल्म 'आदिपुरुष' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हुआ। वहीं, इसके संवाद लेखक मनोज मुंतशिर को भी ट्रोल्स ने आड़े हाथों लिया था। फिल्म में कई विवादास्पद संवाद थे, जिसे लेकर नेटिजन्स ने मुंतशिर को खूब लताड़ा। मनोज मुंतशिर ने हाल ही में जावेद अख्तर की प्रशंसा की है। उन्होंने यह भी खुलासा किया रैप गानों को वह स्वीकार नहीं कर पाए हैं और 'आदिपुरुष' के संवादों की तुलना करते हुए कहा कि कैसे लोग उनके संवादों की आलोचना करते हैं और 'घंटा और नंगा' शब्दों वाले रैप गाने पुरस्कार जीतते हैं।  

विज्ञापन


जावेद अख्तर के लिए कही यह बात

मनोज मुंतशिर ने एक बातचीत में कहा, अगर मैं अगले 20-25 वर्षों तक काम करना जारी रखूं, तो शायद मैं उस बिंदु पर पहुंच जाऊंगा, जहां लोग एक सांस में जावेद अख्तर के साथ मेरा नाम लेंगे। अभी मैं खुद को इस लायक नहीं मानता हूं। अगर मैं इस दुनिया में कुछ ऐसे लोगों का नाम लूं, जिनका मैं गहरा सम्मान करता हूं, तो जावेद साहब हर चीज की परवाह किए बिना मेरे टॉप पर दो या तीन में हैं।' 

विज्ञापन


Shah Rukh Khan: शाहरुख ने की डेविड बेकहम की जमकर तारीफ, फुलबॉलर के लिए सोशल मीडिया पर लिखी दिल छूने वाली बात
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंतशिर ने की फिल्म पुरस्कारों की आलोचना

केसरी का गाना 'तेरी मिट्टी' के लेखक ने पहले फिल्म पुरस्कारों की आलोचना की है। मुंतशिर इस बात से नाराज दिखे कि उनका गाना फिल्मफेयर अवॉर्ड गली बॉय का गाना 'अपना टाइम आएगा' लिखने वाले डिवाइन और अंकुर तिवारी से हार गया। उन्होंने कहा, 'अगर आप उस पुरस्कार समारोह के नॉमिनेशन को देखें, तो एक के बाद एक कुछ शानदार गाने थे, लेकिन आपने उस गाने को पुरस्कार दिया जो कहीं से भी गीतकार होने के नाते पैमाइश जो होती है, उसपे खड़ा ही नहीं उतरता।'


आदिपुरुष के डायलॉग्स की गली बॉय के रैप से की तुलना 

मुंतशिर ने रैप गानों के बारे में बात करते हुए कहा, 'आज तक मैं रैप गानों को एक श्रोता के तौर पर स्वीकार नहीं कर पाया हूं। मुझे रैप से कोई शिकायत नहीं है। मैंने गली बॉय के गाने सुने हैं। वे अच्छे हैं, लेकिन लोगों को मेरे 'लंका जला देंगे' जैसे डायलॉग्स से दिक्कत है और उन्हें 'नंगा ही तो आया था घंटा लेकर जाएगा' से कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे लगता है कि दोनों गलत हैं। कला में असंसदीय भाषा का प्रयोग करने का अधिकार किसी को नहीं है। यह गलत है। अपने आप को बेहतर तरीके से दिखाएं।' 

Box Office Report: छह दिनों में 200 करोड़ी हुई टाइगर 3, दर्शकों का दिल जीतने में पास हुई 12वीं फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed