फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manoj Bajpayee wins Best Actor award for Joram at Durban International Film Festival

Joram: डरबन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मनोज बाजपेयी की 'जोरम' का डंका, फिल्म की झोली में आए दो अवॉर्ड

Fri, 04 Aug 2023 11:23 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 04 Aug 2023 11:23 AM IST
सार

बता दें कि देवाशीष मखीजा के निर्देशन में बनी फिल्म 'जोरम' एक गरीब शख्स की कहानी है। यह एक थ्रिलर फिल्म है।

विज्ञापन
Manoj Bajpayee wins Best Actor award for Joram at Durban International Film Festival
जोरम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता मनोज बाजपेयी के खाते में एक नई उपलब्धि दर्ज हुई है। उन्हें डरबन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। एक्टर को यह अवॉर्ड उनकी फिल्म 'जोरम' के लिए मिला है। मनोज बाजपेयी के अलावा इस फिल्म के लिए पीयूष पुती को बेस्ट सिनैमेटोग्राफी अवॉर्ड मिला है। जी स्टूडियो ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी साझा की है। 

विज्ञापन


गरीब शख्स पर आधारित फिल्म की कहानी
बता दें कि देवाशीष मखीजा के निर्देशन में बनी फिल्म 'जोरम' एक गरीब शख्स की कहानी है। यह एक थ्रिलर फिल्म है। फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के बारे में है, जो अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए भाग रहा है। झारखंड में सेट की गई फिल्म, सामाजिक असमानताओं, आदिवासी समुदायों के साथ हुए अन्याय और वनों की कटाई जैसे मुद्दों से संबंधित है।
विज्ञापन

Kishore Kumar Birthday: हरफनमौला गायक ने खुद लिखवा दिया 'किशोर से सावधान', अलबेले व्यक्तित्व से बनाई अलग पहचान
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज ने साझा किया अनुभव
मनोज बाजपेयी के अलावा फिल्म में तनिष्ठा चटर्जी, राजश्री देशपांडे भी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आए हैं। फिल्म 'जोरम' में काम करने का अनुभव साझा करते हुए मनोज बाजपेयी ने एक बातचीत में कहा था, 'यह फिल्म अपने अतीत और वर्तमान के बीच फंसे एक शख्स की दिलचस्प कहानी है। मुझे एक ऐसा जटिल किरदार अदा करने में काफी अच्छा लगा, जिसके अतीत और वर्तमान में काफी अंतर है'।
Kill: करण जौहर ने की अपनी आगामी फिल्म 'किल' की घोषणा, टीवी के इस अभिनेता को देंगे बड़ा मौका

मखीजा फिल्म्स ने किया प्रोड्यूस
एक्टर ने कहा था, 'बाहर से मेरा किरदार एक साधारण इंसान की तरह दिखता है, जिस पर लोगों का ध्यान भी नहीं जाता, लेकिन वह किसी भी तरह से आम आदमी नहीं है! यह एक शानदार कहानी है'।इसके अलावा एक्टर ने देवाशीष मखीजा के साथ काम करने को भी मजेदार अनुभव बताया। उन्होंने कहा, 'देवाशीष और जी स्टूडियो के साथ काम करना हमेशा यादगार रहा है। उनके साथ कलात्मकर रिश्ते काफी बेहतर हैं'। बता दें कि इस फिल्म को अनुपमा बोस और जी स्टूडियो के साथ मिलकर मखीजा फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।
Salim-Javed: गिले-शिकवे दूर कर फिर दोस्त बने सलीम-जावेद, एक्टर अरबाज खान ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed