फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karan Johar announce his next film Kill starring TV actor Lakshya Lalwani movie premiere at TIFF 2023

Kill: करण जौहर ने की अपनी आगामी फिल्म 'किल' की घोषणा, टीवी के इस अभिनेता को देंगे बड़ा मौका

Fri, 04 Aug 2023 10:16 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 04 Aug 2023 10:16 AM IST
सार

बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर  ने अपनी अपकमिंग फिल्म  'किल' का एलान कर दिया है। उनकी इस फिल्म में टीवी के जाने माने अभिनेता लक्ष्य लालवानी एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं।
 

विज्ञापन
Karan Johar announce his next film Kill starring TV actor Lakshya Lalwani movie premiere at TIFF 2023
किल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को सिनेमाघरों दर्शको से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। इस फिल्म से करण ने कई वर्षों बाद निर्देशक की कुर्सी पर वापसी की है। वहीं, इस बीच उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन  के बैनर तले एक और आगामी फिल्म की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन

 

Karan Johar announce his next film Kill starring TV actor Lakshya Lalwani movie premiere at TIFF 2023
लक्ष्य लालवानी - फोटो : सोशल मीडिया

एक्शन अवतार में नजर आएंगे लक्ष्य लालवानी
जी हां, करण ने अपनी अगली फिल्म 'किल' का एलान किया है। 'सिखिया एंटरटेनमेंट' के साथ हाथ मिलाने के बाद धर्मा प्रोडक्शन इस एड्रेनालाइन-पंपिंग एक्स्ट्रा को दर्शकों के सामने पेश करने के लिए तैयार है। वहीं, इस खबर है कि उनकी इस फिल्म में अभिनेता लक्ष्य लीड एक्टर के तौर पर नजर आने वाले हैं, जो अपने दमदार एक्शन से दर्शकों का मनोरंजन करने की पूरी कोशिश करेंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

विज्ञापन
विज्ञापन

Karan Johar announce his next film Kill starring TV actor Lakshya Lalwani movie premiere at TIFF 2023
किल,निखिल नागेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में होगा प्रीमियर 
निखिल नागेश भट्ट के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म से लक्ष्य इंडस्ट्री में अपनने आपको एक एक्शन हीरो के तौर पर स्थापित करने की पूरी कोशिश में जुटे हैं। बता दें कि 'किल' के जरिए निर्देशक एक दमदार कहानी पेश करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहीं, इस फिल्म के एक्शन सीक्वेंस कोरिया के जाने-माने एक्शन सीक्वेंस एक्सपर्ट ओह के देखरेख में शूट किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले उन्होंने स्नोपीयरर, पैरासाइट और एवेंजर्स : एज ऑफ अल्ट्रॉन जैसी प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया है। वहीं, यह भी खबर है कि टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव को किल के प्रीमियर के लिए चुना गया है।

विज्ञापन

Karan Johar announce his next film Kill starring TV actor Lakshya Lalwani movie premiere at TIFF 2023
लक्ष्य लालवानी - फोटो : सोशल मीडिया

कौन हैं लक्ष्य लालवानी
बता दें कि लक्ष्य लालवानी टीवी एक्टर हैं। उन्होंने भारत के सबसे महंगे टीवी शो पोरस में अभिनय किया, जिसका बजट लगभग 500 करोड़ रुपये था। उन्होंने आदुरी कहानी हमारी, परदे में है मेरा दिल और प्यार धुन क्या किया में भी काम किया है। लक्ष ने 2015 में वारियर हाई के साथ टेलीविजन की शुरुआत की थी।

यह भी पढ़ें- Nitin Desai: सीएम एकनाथ शिंदे ने नितिन देसाई को दी श्रद्धांजलि, आज शाम होगा कला निर्देशक का अंतिम संस्कार

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed