फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mandakini talk about breastfeeding scene in Ram Teri Ganga Maili said it was pure form unlike today

Mandakini: राम तेरी गंगा मैली के ब्रेस्टफीडिंग सीन को मंदाकिनी ने बताया 'पवित्र', लोगों की बातों का दिया जवाब

Wed, 24 Aug 2022 11:39 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 24 Aug 2022 11:39 PM IST
सार

अभिनेत्री मंदाकिनी ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने 'राम तेरी गंगा मैली' के ब्रेस्टफीडिंग वाले सीन पर जवाब दिया है। 

विज्ञापन
Mandakini talk about breastfeeding scene in Ram Teri Ganga Maili said it was pure form unlike today
मंदाकिनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 1985 में रिलीज हुई फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' ने अभिनेत्री मंदाकिनी को रातों-रात स्टार बना दिया था। इस फिल्म में मंदाकिनी की बोल्डनेस देख दर्शक हैरान रह गए थे। उनका झरने वाला सीन आज भी बॉलीवुड की गलियारों में चर्चा में रहता है। इसके अलावा, मंदाकिनी ने इस फिल्म में ब्रेस्टफीड वाला सीन भी किया था। फिल्म का यह सीन भी खूब चर्चा में रहा। फिल्म के इन कुछ सीन्स ने मंदाकिनी को बोल्ड अभिनेत्री के रूप में पहचान दिलाई थी। लेकिन अब वर्षों बाद अभिनेत्री ने ब्रेस्टफीडिंग वाले सीन पर चुप्पी तोड़ी है। 
विज्ञापन

 

मंदाकिनी ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेत्री ने इस सीन पर खुलकर बात करते हुए उन पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब दिया है। अभिनेत्री ने बताया कि जब उन्होंने यह सीन किया था तब लोगों ने उनके लिए तरह तरह की बातें बनाई थीं। जबकि उस सीन में उनका जितना क्लीवेज दिखा था, उससे कहीं ज्यादा तो लोग आजकल दिखा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेत्री ने कहा कि पहले सबको यह जानना चाहिए कि वो सीन ब्रेस्टफीडिंग का नहीं था। वो शूट इस तरह से किया गया था कि लोगों को देखने में वैसा लगा। यह फिल्म की डिमांड थी। सीन को शूट करने के पीछे भी लंबी कहानी है। उस वक्त जितना मेरा क्लीवेज दिखा है उतना तो आज लोग कपड़े पहनकर भी दिखा देते हैं। अब फिल्मों में स्कीन शो हो रहा है। वो सीन एक दम प्योर था और उसे बड़ी पवित्रता के साथ शूट किया गया था। लेकिन आजकल की फिल्मों में तो सिर्फ सेक्शुएलिटी ही नजर आती है।

विज्ञापन

बता दें कि मंदाकिनी 26 साल बाद सिनेमा में वापसी कर रही हैं। वह जल्द ही  'मां ओ मां' गाने में नजर आएंगी। अपने कमबैक पर अभिनेत्री ने बताया कि वह लंबे समय से एक्टिंग के क्षेत्र में फिर से कदम रखने के बारे में सोच रही थीं। लेकिन अब उनका यह सपना पूरा हो रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed