फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manav Kaul says I love creating female characters that are strong and self assured

Manav Kaul: लेखन में मजबूत महिला किरदारों को उकेरना चाहते हैं मानव कौल, खुद बताई इसकी वजह

Mon, 26 Jun 2023 11:10 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 26 Jun 2023 11:10 AM IST
सार

मानव कौल का कहना है, 'मेरे जीवन को मजबूत और आत्मविश्वासी महिलाओं ने आकार दिया है। मुझे भी ऐसे ही किरदारों को उकेरना पसंद है।'

विज्ञापन
Manav Kaul says I love creating female characters that are strong and self assured
मानव कौल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्टर और डायरेक्टर मानव कौल अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में एक बार फिर वह चर्चा में हैं। मानव कौल एक बातचीत के दौरान अपनी जिंदगी और किरदारों पर बात करते नजर आए। मानव कौल का कहना है कि उनकी जिंदगी कुछ फिल्मी रही है और तमाम उतार-चढावों से होकर गुजरी है। मानव कौल का कहना है कि वह अपने लेखन में मजबूत महिला किरदारों को उकेरना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि लोगों ने और उनके खुद के अनुभवों ने कहानियों को बेहतर तरीके से लिखने में उनकी मदद की है।

विज्ञापन


महिलाओं की ताकत से कराना चाहते हैं रूबरू
मानव कौल का कहना है, 'मेरे जीवन को मजबूत और आत्मविश्वासी महिलाओं ने आकार दिया है। मुझे भी ऐसे ही किरदारों को उकेरना पसंद है। एक तरह से मैं अपने काम के जरिए दूसरी महिलाओं तक उनकी ताकत और आत्मविश्वास को पहुंचाना चाहता हूं।'
विज्ञापन

Julian Sands: जूलियन सैंड्स के लापता होने वाली जगह से मिले मानव अवशेष, पांच महीने पहले गायब हुए थे अभिनेता
विज्ञापन
विज्ञापन


प्ले पूरा होने के बाद निकलते हैं घूमने
बता दें कि मानव कौल का जन्म कश्मीर में हुआ। उनकी परवरिश मध्य प्रदेश में हुई और एक्टर फिलहाल मुंबई में रहते हैं। अलग-अलग जगहों और लोगों के बीच रहते हुए उन्हें प्रेरणा मिली। मानव कौल का कहना है, 'जब आप लंबे वक्त तक एक ही जगह पर रहते हैं तो हर छोटी चीज आपको प्रभावित करने लगती है। जब आप उस विजन से बाहर निकलते हैं तो आपको एहसास होता है कि आपने बेकार चीजों को भी काफी महत्व दिया है। इसलिए, जब मैं अपना कोई नाटक पूरा करता हूं तो उसके बाद या तो एक्ट करना पसंद करता हूं या घूमने निकल जाता हूं।'
Yash Johar: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से जुड़ी हैं यश जौहर की जड़ें, मधुबाला की एक तस्वीर से चमकी थी किस्मत

खोलना चाहते हैं चाय की दुकान
बता दें कि हाल ही में मानव कौल के नाटक 'तुम्हारे बारे में' का मंचन पुणे में हुआ। इसे लेकर मानव का कहना है, 'पुणे मेरे लिए एक स्पेशल शहर है। जब भी मैं इस शहर में होता हूं तो पूरन पोली जरूर खाता हूं।' मानव कौल ने अपनी जिंदगी के प्लान को लेकर कहा कि वह अपनी बुकशेल्फ में मौजूद 12 से 15 किताबों को पढ़ना चाहते हैं और पहाड़ों पर जाकर एक चाय की दुकान खोलना चाहते हैं।
Arjun Kapoor: इस शख्स की वजह से पिता से बिगड़ा अर्जुन का रिश्ता, सलमान की बहन के साथ रिलेशनशिप में थे अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed