फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mamta Kulkarni Viral Video From Laughter Chef Show After Sanyas

संन्यास लेने के बाद फिर ग्लैमर की चकाचौंध में लौटीं ममता कुलकर्णी, चर्चित टीवी शो के सेट से वीडियो वायरल

Sat, 28 Feb 2026 03:27 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 28 Feb 2026 03:27 PM IST
सार

Mamta Kulkarni Viral Video: पिछले साल महाकुंभ में ममता कुलकर्णी ने संन्यास लिया था। लेकिन एक साल के अंदर ही वह इंडस्ट्री की चाकाचौंध की तरफ लौट आईं। हाल ही में उन्हें एक चर्चित टीवी शो के सेट पर देखा गया।

विज्ञापन
Mamta Kulkarni Viral Video From Laughter Chef Show After Sanyas
ममता कुलकर्णी - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani

विस्तार

90 के दशक की हिट एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी अचानक ही बॉलीवुड से गायब हो गईं। कुछ साल पहले वह अचानक वापस लौट आईं लेकिन बॉलीवुड में अभिनय नहीं किया। बॉलीवुड से दूरी बनाकर ममता कुलकर्णी ने आध्यात्मिकता की राह को चुना। पिछले साल महाकुंभ में संन्यास भी लिया। वह साध्वी के वस्त्रों में अक्सर नजर आने लगीं। हाल ही में उनका लुक काफी बदला सा नजर आया, ममता कुलकर्णी को टीवी के एक शो के सेट पर देखा गया। इस शो में टीवी के कई नामी कलाकार भी नजर आते हैं, यह शो अपने मजाकिया अंदाज और कुकिंग के लिए मशहूर है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


कौन से शो के सेट पर दिखीं ममता कुलकर्णी? 
ममता कुलकर्णी को रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ के सेट पर देखा गया। इस शो को कॉमेडियन भारती सिंह होस्ट करती हैं। ममता कुलकर्णी के साध्वी के वेश में तो इस शो के सेट पर नहीं पहुंचीं लेकिन उन्होंने सिंदूरी रंग की साड़ी पहनी थी। साथ ही माथे पर त्रिपुंड बनाया हुआ। इससे पता चल रहा था कि वह अब भी आध्यात्मिकता की राह पर ही चल रही हैं। 

संन्यास लेने के बाद विवादों में घिरीं पूर्व अभिनेत्री 
ममता कुलकर्णी ने पिछले साल महाकुंभ में संन्यास लिया था, वह किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर भी बनीं। लेकिन बाद में विरोध के कारण अपने पद से हट गईं। इसके बाद उन्हें कई बार धार्मिक आयोजनों में देख गया, जहां वह साध्वी वेश में ही नजर आईं।

इन बॉलीवुड फिल्मों और गानों के लिए मशहूर हुई थीं ममता कुलकर्णी 
फिल्म 'करण-अर्जुन', 'तिरंगा', 'क्रांतिवीर', 'बाजी', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी' और 'चाइना गेट' जैसी बॉलीवुड फिल्में उन्होंने की थीं। इसके अलावा उन्होंने ‘गुप चुप गुप चुप’, ‘कितने दिनों के बाद मिले हो’, ‘इक मुंड़ा’, ‘आएगी हर पल तुझे मेरी याद’, ‘भोली भाली लड़की’, ‘मैंने प्यार किर लिया’ और ‘भंगड़ा पाले’ जैसे हिट गाने भी बॉलीवुड फिल्मों में दिए हैं।    

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed