{"_id":"5e70d1948ebc3ea7e4707a71","slug":"mami-festival-countdown-start-and-films-invited-for-these-categories","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामी फिल्म फेस्टिवल की उल्टी गिनती शुरू, इन श्रेणियों के लिए आमंत्रित की गई फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मामी फिल्म फेस्टिवल की उल्टी गिनती शुरू, इन श्रेणियों के लिए आमंत्रित की गई फिल्में
Tue, 17 Mar 2020 07:03 PM IST
Mishra Mishra
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 17 Mar 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Mami
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामी फिल्म फेस्टिवल का बिगुल बज चुका है। यह समारोह 5 नवंबर से 12 नवंबर 2020 तक मुंबई में आयोजित किया जाएगा। फेस्टिवल की विभिन्न श्रेणियों के लिए फिल्मों की एंट्री भी शुरु हो चुकी है। सभी श्रेणियों में 1 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। इन श्रेणियों में इंडिया गोल्ड/इंडिया स्टोरी, इंटरनेशनल कंपीटिशन/वर्ल्ड सिनेमा और डाइमेंशन मुंबई मुख्य है। इसके साथ ही 18 से 25 वर्ष के युवा यंग क्रिटिक्स लेब के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इंडिया गोल्ड/इंडिया स्टोरी
इस श्रेणी में कोई भी निर्देशक आवेदन कर सकता है जो भारत का नागरिक हो। फिल्म की समय सीमा कम से कम 50 मिनट होनी चाहिए। वहीं फिल्म को फेस्टिवल से पहले सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखाया गया हो। फिल्म का निर्माण 10 जुलाई 2019 के बाद हुआ हो।
विज्ञापन
इंटरनेशनल कंपीटिशन/वर्ल्ड सिनेमा
यह श्रेणी विदेशी आवेदकों के लिए है जिसमें डेब्यू फिक्शन या डेब्यू डॉक्यूमेंट्री फीचर के लिए आवेदन किया जा सकता है। फिल्म की समय सीमा 50 मिनट से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही सार्वजनिक तौर पर इसकी स्क्रीनिंग नहीं की गई हो। फिल्म का निर्माण 25 अक्टूबर 2019 के बाद हुआ हो।
विज्ञापन
डाइमेंशन मुंबई
यह श्रेणी खास तौर पर 18 से 25 वर्षीय मुंबई निवासियों के लिए है। इस श्रेणी में समय सीमा अधिकतम 5 मिनट हो सकती है। इस श्रेणी की फिल्में भी सार्वजनिक तौर पर प्रदर्शित नहीं की गई हो। फिल्म का निर्माण 19 जुलाई 2019 के बाद हुआ हो।
यंग क्रिटिक्स लैब
18 से 25 वर्ष के युवा इस श्रेणी में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। इस श्रेणी में पंजीकरण के लिए खुद से जुड़ी कुछ जानकारी देने के साथ ही कुछ फिल्मों, वेब सीरीज के रिव्यू लिखने के साथ ही अपनी सिनेमा के प्रति रुझान को भी पेश करना होगा।
काजल अग्रवाल की तरह ही ग्लैमरस हैं उनकी छोटी बहन, बिजनेसमैन से की है शादी, जीती हैं लग्जरी लाइफ